परीक्षा के लिए कुल 1,058 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 909 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 149 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को जिला नूंह के चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं। उपायुक्त ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए कुल 1,058 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 909 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 149 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूंह में 300 में से 264 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 36 अनुपस्थित रहे।
राजकीय पॉलिटेक्निक, मलाब केंद्र पर 300 में से 260 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 40 अनुपस्थित रहे। हिंदू विद्या निकेतन, नूंह केंद्र पर 300 में से 240 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 60 अनुपस्थित रहे। वहीं प्रयास इंटरनेशनल स्कूल, मेडिकल कॉलेज रोड, नूंह में 158 में से 145 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 13 अनुपस्थित रहे। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकल रहित बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था की गई थी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



