Image Slider

Last Updated:

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है. यह शादी बेहद सादगी और निजी माहौल में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए.लेकिन इनमें सबसे ज्यादा ध्यान अगर लोगों का किसी ने खींचा है, तो वह है, आमिर खान का सौतेला बेटा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है. लेकिन इस शादी में सबसे ज्यादा ध्यान बीच में बैठे उनके 7 साल के सौतेल बेटे ने खींचा.

दोनों ने बेहद सादगी के साथ अपने घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की. इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए.

ट्रेडिशनल अवतार में नजर आया कपल

आमिर और गौरी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपने घर पर शादी रजिस्टर कराई. इस खास मौके पर दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. आमिर ने हल्के क्रीम रंग का कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि गौरी बेज रंग के पारंपरिक आउटफिट में दिखीं. सामने आई तस्वीरों में आमिर शादी के दस्तावेजों पर साइन करते नजर आ रहे हैं और गौरी उनके पास बैठी दिखाई दे रही हैं.

इन सितारों ने की शिरकत

शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कई करीबी चेहरे भी पहुंचे. फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर, अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता राज ठाकरे ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. इस दौरान की फोटो भी काफी वायरल हो रही है. इस खास मौके पर आमिर का पूरा परिवार भी उनके साथ नजर आया. उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव, बेटे जुनैद खान और आजाद, साथ ही बेटी इरा खान भी शादी में शामिल हुए. परिवार की मौजूदगी ने इस समारोह को और खास बना दिया.

यह आमिर खान की तीसरी शादी है.जिसमें उनकी पत्नी बनी गौरी स्प्रैट के बेटे क्विन भी शामिल हुए. लेकिन वायरल हुई फोटो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले गौरी के बेटे ही हैं. गौरी फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी हैं. बेंगलुरु में उनका अपना सैलून बिजनेस है. बाद में उनका जुड़ाव आमिर खान प्रोडक्शंस से भी हुआ. बताया जाता है कि आमिर और गौरी करीब 25 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन उनकी दोस्ती कुछ साल पहले प्यार में बदल गई. गौरी की भी पहली शादी से एक बेटा क्वीन है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||