Image Slider

होमताजा खबरदेशख्वाजा आसिफ का दिमाग ठीक नहीं, PM मोदी पर बयान को लेकर भारत ने लगाई क्लास

Last Updated:

पीएम नरेंद्र मोदी को सेशेल्स द्वारा स्थापित नए राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किए जाने पर ख्वाजा आसिफ ने टिप्पणी की थी. भारत ने इसे प्रधानमंत्री और देश के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर अनावश्यक और गैर-जिम्मेदार बयानबाजी बताते हुए खारिज कर दिया.

ख़बरें फटाफट

ख्वाजा आसिफ का दिमाग ठीक नहीं, PM मोदी पर बयान को लेकर भारत ने लगाई क्लासZoom

भारत ने ख्वाजा आसिफ को अपने देश पर ध्यान देने को कहा है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स के नवस्थापित सर्वोच्च राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किए जाने पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणी को लेकर भारत सरकार ने इस्लामाबाद पर तीखा पलटवार किया है. सीएनएन-न्यूज18 से बातचीत में सरकारी सूत्रों ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि उन्हें उन विषयों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए, जिनकी उन्हें समझ नहीं है.

सरकारी सूत्रों ने कहा कि ख्वाजा आसिफ के पास “कोई जरूरी काम नहीं है” और वह अपना समय ऐसे मुद्दों पर “बेतुकी टिप्पणियां” करने में बिताते हैं, जो उनकी समझ से परे हैं. सूत्रों ने उन पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें “मानसिक रूप से अस्थिर” तक करार दिया.

भारत सरकार के सूत्रों ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति के हाथ में पाकिस्तान जैसे देश का रक्षा मंत्रालय है, वह स्वयं उस देश की मौजूदा स्थिति को दिखाता है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान न केवल गैर-गंभीर है, बल्कि उसकी राजनीतिक और कूटनीतिक सोच को भी जाहिर करता है.

सूत्रों ने कहा, “ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से अस्थिर हैं, यह बात जगजाहिर है. उन्हें उनकी वर्तमान जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है जो आज के पाकिस्तान के बारे में बहुत कुछ कहती है. जाहिर है, उनके पास कोई काम नहीं है और वे उन मामलों पर मूर्खतापूर्ण टिप्पणियां करके समय बिताते हैं जिनके बारे में उन्हें बहुत कम जानकारी है. ईर्ष्या हमेशा एक बुरी प्रेरणा होती है, विशेष रूप से नफरत भरे भाषण में डूबे किसी व्यक्ति से.” यह तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब आसिफ ने पीएम मोदी के सेशेल्स सम्मान का मजाक उड़ाया और इसे ‘इंजीनियर्ड’ मान्यता बताया.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||