Image Slider

होमखेलक्रिकेटसिंघवी का क्रिकेट एनालिसिस, गंभीर की शामत, स्‍टार क्रिकेटर मुफ्त में रगड़ा गया

Last Updated:

Gautam Gambhir: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मिली हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर आलोचकों के निशाने पर हैं. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने गंभीर की कोचिंग शैली को दिशाहीन बताते हुए तीखा हमला किया. सिंघवी ने गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ी हर्षित राणा को लगातार मिल रहे मौकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ साख के भरोसे टीम नहीं चलाई जा सकती और जवाबदेही सबके लिए जरूरी है.

Zoom

सिंघवी ने गंभीर पर निशाना साधा.

नई दिल्‍ली. भारत को टी20 वर्ल्‍ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी जिता चुके हेड कोच गौतम गंभीर का दौर इस वक्‍त भारतीय क्रिकेट में चल रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मिली हार के बाद टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों पर उंगलियां उठने लगी हैं. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात कानूनविद अभिषेक मनु सिंघवी ने भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन और कोच गंभीर के फैसलों पर ऐसा तीखा प्रहार किया है जिसने क्रिकेट के गलियारों में खलबली मचा दी है. सिंघवी ने सीधे तौर पर गंभीर के ‘सिस्टम’ को कटघरे में खड़ा कर दिया है. केकेआर में कोचिंग के वक्‍त के साथी हर्षित राणा को टीम इंडिया में लगातार मिल रहे मौकों पर भी उन्‍होंने निशाना साधा.

दिशाहीन हुई टीम इंडिया?
अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय टीम की दुर्दशा पर गहरा रोष व्यक्त किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय क्रिकेट मैचों के साथ-साथ अपनी दिशा भी खोता नजर आ रहा है. सिंघवी का यह हमला गंभीर के उस रसूख और आक्रामक रवैये पर सीधी चोट है जिसके दम पर उन्हें भारतीय टीम की कमान सौंपी गई थी. सिंघवी ने लिखा कि इंग्लैंड के खिलाफ मिली यह शिकस्त एक बड़ा रिमाइंडर है कि सिर्फ पुरानी साख और प्रतिष्ठा के भरोसे किसी अंतरराष्ट्रीय टीम को कोच नहीं किया जा सकता. मैदान पर परिणाम और सटीक रणनीति दिखनी चाहिए, न कि सिर्फ कागजी दावे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||