Image Slider

Last Updated:

आर माधवन की अगली फिल्म ‘जीडीएन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में आर माधवन भारत के महान आविष्कारक और दूरदर्शी इनोवेटर जीडी नायडू का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. आर माधवन की फिल्म का ट्रेलर लोगों को लुभा रहा है. लोग उनकी सादगी से भरी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आर माधवन ने फिल्म में लीड रोल निभाया है. (फोटो साभार: Instagram/Videograb)

नई दिल्ली: ‘धुरंधर’ के बाद आर माधवन अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं. स्टार की फिल्म ‘जीडीएन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें लोग उन्हें भारत के महान साइंटिस्ट जीडी नायडू का लीड रोल निभाते देखेंगे. फिल्म का ट्रेलर देखकर आर माधवन की मेहनत को समझा जा सकता है. स्क्रीन पर उनका लुक और अंदाज असरदार लग रहा है. फैंस अभी से फिल्म को देखने के लिए उतावले हो रहे हैं. फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

फिल्म ‘जीडीएन’ का ट्रेलर देखने के बाद एक फैन ने लिखा, ‘भाई, ट्रेलर जबरदस्त है. आप कितने बढ़िया हैं.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘लुक अच्छा है. शुभकामनाएं सर.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘हरफनमौला मैडी.’ चौथे फैन ने रिलीज से पहले ही अगले नेशनल अवॉर्ड जीत की संभावना जता दी. आर माधवन ने कई भाषाओं की फिल्मों में अपना दबदबा कायम किया है. वे रोमांटिक हीरो से लेकर सीरियस मिजाज वाले रोल करने में उस्ताद हैं. फिल्म ‘जीडीएन’ में भी वह कुछ ऐसा ही कमाल करते दिख रहे हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||