Ram Mandir Daan Chori: दान चोरी बवाल के काफी समय के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज पत्र जारी किया है. उन्होंने इसमें कहा कि चोरी की घटना से वह बेहद आहत, दुखी और लज्जित हैं. अपने अयोध्या में कम रहने के सवालों पर सफाई देते हुए कहा कि उनका निवास पुणे में है. वह कथा के सिलसिले में बाहर रहते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने अपने प्रवास के लिए ट्रस्ट से कभी एक भी रुपया नहीं लिया है.
राम मंदिर दान चोरी पर कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज
कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी अपने पत्र में चंदा चोरी मामले पर गुस्सा जाहिर की. साथ ही उन्होंने कहा, ‘रामलला के दरबार में हुई इस चोरी की घटना से मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत आहत और दुखी हूं. इस कृत्य ने मुझे लज्जित कर दिया है.’ उनका यह बयान तब आया है जब ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर निगरानी में कोताही बरतने के आरोप लग रहे हैं. हालांकि, उन्होंने इस आरोप से यह कहकर किनारा कर लिया कि वह कभी-कभी ही अयोध्या आते हैं. उन्होंने कोषाध्यक्ष बनने को लेकर भी अनिच्छा जाहिर की.
बैंक के जरिए होता था खर्च, मैं महीने-डेढ़ महीने में ही आता था अयोध्या
जब यह सवाल उठा कि कोषाध्यक्ष होने के नाते दान की गिनती और खजाने पर उनकी नजर क्यों नहीं थी, तो उन्होंने इसका भी सफाई दिया. गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया, ‘ट्रस्ट के सभी खर्च सीधे बैंक के माध्यम से ही किए जाते थे. मेरा मुख्य निवास पुणे (महाराष्ट्र) में है और मैं अपने कथावाचन के कार्यक्रमों के चलते अक्सर बाहर ही रहता था. इसी वजह से मेरा अयोध्या आना महीने या डेढ़ महीने में ही हो पाता था.’ उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि रोजमर्रा की गिनती की प्रक्रिया में उनकी सीधी भौतिक उपस्थिति नहीं होती थी.
न्यास से नहीं लिया एक भी रुपया
पैसों की पारदर्शिता का दावा करते हुए कोषाध्यक्ष ने पत्र में एक और बड़ा खुलासा किया. उन्होंने साफ किया कि राम मंदिर के काम से या अपने निजी काम से यात्रा करने के दौरान उन्होंने कभी भी ट्रस्ट के पैसों का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘मैंने आज तक अपने प्रवास (यात्रा और ठहरने) के लिए राम जन्मभूमि न्यास (ट्रस्ट) के खजाने से एक रुपया भी नहीं लिया है.’ कोषाध्यक्ष की इस सफाई के बाद अब देखना यह होगा कि 6 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की अहम बैठक में इस मामले को लेकर क्या चर्चा होती है और क्या नए सख्त कदम उठाए जाते हैं.
About the Author
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



