Last Updated:
आयरलैंड टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू ना होने के बाद अब फैंस को इंग्लैंड के खिलाफ उनके मैदान पर भारत के लिए उतरने का इंतजार है. भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने इसको लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि भले ही वो कितने भी तैयार हों लेकिन इंतजार करना होगा.
भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट बोले, वैभव कितना भी तैयार हो, इंतजार करना होगा…
आईपीएल और इंडिया A के लिए रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद टीम में बुलाए गए वैभव को पूरे दौरे में बेंच पर बैठना पड़ा. भारत को आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज हार झेलनी पड़ी. बेलफास्ट में खेले गए दोनों T20 मैचों में वैभव को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. दूसरी ओर भारत की बल्लेबाजी दोनों मुकाबलों में लड़खड़ा गई. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम किसी भी मैच में दबदबा नहीं बना पाई. आयरलैंड ने भारत को क्लीन स्वीप कर दिया.
वैभव को डेब्यू क्यों नहीं मिला?
भारत ने फॉर्म में चल रहे इस बल्लेबाज को मौका नहीं दिया. इसको लेकर टीम मैनेजमेंट ने साफ कहा कि 15 साल के खिलाड़ी को डेब्यू देने की कोई जल्दबाजी नहीं है. सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रयान टेन डोशेट ने कहा कि संजू सैमसन को बाहर बैठाना आसान फैसला नहीं था. क्योंकि उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा, “वह (वैभव) इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है, इसमें कोई शक नहीं. यह कहना आसान नहीं है कि आप संजू सैमसन को बाहर कर दें. वह वही खिलाड़ी है जिसने तीन महीने पहले भारत को वर्ल्ड कप जिताने में बड़ा योगदान दिया. उसका आईपीएल भी काफी अच्छा रहा.”
कोच गौतम गंभीर के साथ टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर
सहायक कोच ने साफ किया कि नई शुरुआत कर रही इस टीम में मैनेजमेंट खिलाड़ियों को लंबा मौका देना चाहता है. “खिलाड़ियों को भरोसा देना और उन्हें सही मैसेज देना हमारे लिए जरूरी है. हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों को टीम में लंबी रन मिले. भले ही वैभव कितना भी तैयार हो और हम सब उसे खेलते देखने के लिए कितने भी उत्साहित हों, उसे भी बाकी खिलाड़ियों की तरह प्रोसेस से गुजरना होगा. इंतजार करना होगा, अपना समय आने देना होगा. उसकी काबिलियत या तैयारी पर कोई सवाल नहीं है.”
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



