Image Slider

Last Updated:

Sanya malhotra best movies on netflix- सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान की ‘दंगल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों पर राज किया. सान्या मल्होत्रा की नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में हैं जिन्हें दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिला था. आज उन फिल्मों की पूरी लिस्ट बताते हैं.

नई दिल्ली. सान्या मल्होत्रा की गिनती आज बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. उनकी फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. आज पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं. सान्या मल्होत्रा की फिल्मों की खासियत है कि वो पर्दे पर अक्सर महिलाओं से प्रेरित कहानियां लेकर आती हैं.

साल 2021 में सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘पगलैट’ आई थी. सान्या मल्होत्रा, आशुतोष राणा, शीबा चड्ढा, शायनी गुप्ता, रघुवीर यादव स्टारर फिल्म ब्लैक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. ‘पगलैट’ में सान्या ने ‘संध्या’ नाम की एक ऐसी युवा लड़की का किरदार निभाया है, जो अपने पति की अचानक मौत के बाद भी रो नहीं पाती या शोक नहीं मना पाती. अपने अजीबोगरीब रिश्तेदारों के बीच उलझी और दिवंगत पति के राजों से पर्दा उठाती संध्या के रूप में सान्या ने एक बेहद गहरा और भावुक अभिनय किया है.

संध्या की कहानी लेकर आई सान्या मल्होत्रा ने अपने अभिनय से साबित कर दिया कि वो फीमेल सेंट्रिक फिल्मों को भी लोकप्रियता दिला सकती हैं. इस फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया था. महिलाओं के प्रति समाज की रूढ़िवादी सोच पर कटाक्ष करने वाली फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2023 में आई फिल्म ‘कटहल’ एक सोशल सटायर कॉमेडी फिल्म है. इसमें सान्या ने ‘महिमा बासोर’ नाम की एक तेज-तर्रार छोटे शहर की पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है. वह एक राजनेता के बगीचे से दो कीमती कटहल चोरी होने के अजीबोगरीब मामले की जांच करती हैं.

सान्या की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड भी मिला. सान्या मल्होत्रा की इस सोशल सटायर फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था. यशोवर्धन मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘कटहल’ की रेटिंग भी कमाल की है. फिल्म को 6.7 रेटिंग मिली है.

टोस्टर- राजकुमार राव के साथ उनकी इस डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में सान्या ने ‘शिल्पा’ का किरदार निभाया है. फिल्म की कहानी एक कंजूस आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने शादी के तोहफे को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. समीक्षकों ने इस फिल्म को एक ताज़ा और मजेदार एंटरटेनर बताया है, जिसमें सान्या की वर्सेटिलिटी साफ नजर आती है. इस फिल्म को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया था.

लूडो (Ludo – 2020)- अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस मल्टी-स्टारर डार्क कॉमेडी फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां आपस में जुड़ती हैं. सान्या इसमें आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘श्रुति चोकसी’ के किरदार में नजर आई हैं, जो अपनी शादी से ठीक पहले असमंजस में है. उनके इस चुलबुले और चार्मिंग रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था.

मीनाक्षी सुंदरेश्वर (2021)- यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो शादी के तुरंत बाद लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप (दूर रहने) की मजबूरियों, उलझनों और उससे पैदा होने वाली कॉमेडी को दिखाती है. फिल्म में सान्या की वाइब्रेंट स्क्रीन प्रेजेंस इसे देखने लायक बनाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||