Image Slider

Last Updated:

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बना चुकी रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आ रही हैं. वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. अपने करियर में उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें वह रोमांटिक या कॉमिक रॉल में नजर आ चुकी हैं. ये फिल्में आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं.

नई दिल्ली. टैलेंटेड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ में दीया रेड्डी का किरदार में नजर आ रही हैं. अपने करियर में वह हर तरह के रोल निभा चुकी हैं. लेकिन उनकी कई हिट फिल्में अगर आपने अब तक नहीं देखी हैं, तो आप ओटीटी पर देख सकते हैं.आइए जानते हैं ये कि ये फिल्म आप किस किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

इनमें पहली है रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा. बीते साल रिलीज हुई इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना संग नजर आई थीं. दोनों ने पहली बार किसी फिल्म में साथ काम किया था. इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस लव स्टोरी को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सरी है ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छावा. फिल्म में वह विक्की कौशल के अपोजिट नजर आई थी. फिल्म में उन्होंने छावा की पत्नी येसूबाई का किरदार निभाया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. विक्की कौशल की दहाड़ से थिएटर कांप उठा था. रश्मिका ने भी अपने रोल से लोगों का दिल जीता. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिर आती है, साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा 2. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में रश्मिका का अवतार देख लोग उनकी एक्टिंग के मुरीद हो गए थे. ये सीक्वल ती, इस फिल्म के पहले पार्ट को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी.

साल 2025 में आई डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस की फिल्म ‘सिकंदर’ में भी रश्मिका नजर आई थीं. इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म में एक्ट्रेस की जोड़ी सलमान खान के साथ नजर आई थी.फिल्म में सत्यराज ने भी अहम भूमिका निभाई है.

संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदान, बॉबी देओल व तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद ओटीटी पर भी गदर काट दिया था. बाद में ये साल 2025 में 26 जनवरी के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई.

1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी स्पाई थ्रिलर मिशन मजनू में रश्मिका मंदाना का रोल काफी पसंद किया गया था. साल 2023 में रिलीज हुई एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं. फिल्म में रश्मिका ने नसरीन नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जो कहानी में भावनात्मक पहलू जोड़ता है. भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे गुप्त मिशन पर आधारित इस फिल्म में रश्मिका की एक्टिंग को काफी पसंद किया था.

एक है, रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुड बाय’. ये फिल्म रश्मिका के करियर की पहली बॉलीवुड फिल्म थी. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इसे भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||