जिन्ना मर गया होता तो विभाजन नहीं होता… पीलीभीत में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
Image Slider
Last Updated:
CM Yogi Adityanath In Pilibhit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीलीभीत के बरखेड़ा के पतरासा कुंवरपुर में पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने 515 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया.
पीलीभीत में सीएम योगी आदित्यनाथ. (फाइल फोटो)
पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 515 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4693 विस्थापित परिवारों को भूमि का मालिकाना अधिकार दिया. सीएम योगी ने जिले के बरखेड़ा के पतरासा कुंवरपुर में जनसभा को भी संबोधित किया. सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास के कारण पाकिस्तान बना है. इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि जिन्ना मर गया होता तो विभाजन न होता. बंटवारे में लाखों हिंदुओं की हत्या हुई.
About the Author
Prashant RaiChief Sub EditorPrashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें