Firozabad news: अगर आप भी कोई अच्छा बिजनेस शुरु करना चाहते हैं तो मिट्टी के बर्तन तैयार करने की फैक्ट्री खोलकर कम लागत में अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए मशीनें और मिट्टी की आवश्यकता होगी. वहीं सरकार द्वाराइसके लिए सब्सिडी मिलेगी. इसमें कुल्हड़ आदि बनाकर लाखों की कमाई की जा सकती है.कम पूंजी में लाखों की कमाई करने का बेहतर बिजनेस साबित हो रहा है.
अगर आप नया बिजनेस शुरु कर अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो मिट्टी के बर्तन बनाकर बेचना शुरु कर दें. ये बिजनेस हर सीजन में चलने वाला बिजनेस है.इसमें कुछ मशीनों के जरिए आप तरह-तरह के आइटम बनाकर बेच सकते हैं. जिससे आपकी जबरदस्त कमाई होगी.
इस बिजनेस को शुरु करने के लिए सबसे पहले आपके पास पर्याप्त जगह होनी चाहिए. इसके बाद उसमें मशीनों को सही तरीके से लगाना चाहिए.जहां कारीगर खड़े होकर आराम से काम कर सकें.
मिट्टी के बर्तन का बिजनेस करने के लिए चिकिनी मिट्टी की आवश्यकता होती है.इसलिए बर्तन के लिए सही मिट्टी को खरीदकर लाना होगा. इसके बाद मिट्टी को मशीन द्वारा छानकर कंकड़-पत्थर अलग करने होंगे. जिससे बर्तन बनाते समय किसी प्रकार की नुकसान न हो सके.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए आपको कई तरह के सांचे रखने पड़ेगे. बाहर से जिस बर्तन को तैयार करने का ऑर्डर मिलेगा उसे उसी सांचे से तैयार कर देना होगा. मशीन से तैयार बर्तन एकदम साफ और चमकदार होते हैं.
कारीगरों द्वारा मिट्टी के बर्तन तैयार होने के बाद उनको पकाने के लिए आग की भट्टी को भी बनाना होगा. जिसमें मिट्टी के कच्चे और सूखे हुए बर्तनों को रखना पड़ेगा. आग के जरिए भट्टी में मिट्टी के बर्तन पककर तैयार होंगे. जिसके बाद वह दुकानों पर बिकने के लिए जाएंगे.
इस बिजनेस को करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जाता है. अगर आप मिट्टी के बर्तन बनाने का व्यापार करना चाहते हैं तो माटी कला योजना के जरिए लाखों रुपए की सब्सिडी भी ले सकते हैं.
सर्दी और गर्मियों में चाय या लस्सी की दुकानों पर छोटे और बड़े कुल्ह़ड़ की डिमांड रहती है. अगर आप रोजाना हजारों मिट्टी के कुल्हड़ बनाकर बेचते हैं तो महीने में इस बिजनेस से लाखों की इनकम हो सकती है.
मार्केट में अपने बर्तनों को बेचने के लिए मिट्टी की क्वालिटी को बेहतर रखना होगा और इसके साथ ही समय से व्यापारियों और दुकानदारों के पास माल को ऑर्डर पर पहुंचाना होगा. इससे मार्केट में आपके ग्राहक बढ़ेगें और कुछ ही महीनों में आपका व्यापार अच्छा चलने लगेगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



