Image Slider

Last Updated:

Radha Ravi Weight Loss: 73 साल के एक्टर राधा रवि ने एक्टर रजनी के बताए एक सीक्रेट की मदद से लगभग 26 किलो वजन कम किया है. उन्होंने अब इस सीक्रेट का खुलासा किया है.

नई दिल्ली. तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर और खलनायक की भूमिकाओं के लिए मशहूर राधा रवि को कौन नहीं जानता. कभी 110 किलो के हट्टे-कट्टे दिखने वाले राधा रवि 73 साल की उम्र में अपने वेट लॉस जर्नी को लेकर सुर्खियों में हैं. 110 से 84 किलो के हुए राधा रवि ने 73 साल की उम्र में ये कैसे किया? ये सवाल हर किसी के मन में हैं. हाल ही में अपनी फिटनेस को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे सुपरस्टार रजनीकांत की एक सलाह ने उनकी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल दिया.

बढ़ती उम्र के साथ वजन कम करना और बीमारियों को नियंत्रण में रखना एक बड़ी चुनौती होती है. लेकिन तमिल सिनेमा के मशहूर विलेन और करेक्टर एक्टर राधा रवि ने इसे सच कर दिखाया है. 73 की उम्र में उन्होंने अपना करीब 26 किलो वजन घटाकर न सिर्फ सबको चौंका दिया है, बल्कि अपनी गंभीर डायबिटीज को भी पूरी तरह काबू में कर लिया है.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राधा रवि ने खुलासा किया कि उनके इस अविश्वसनीय ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे सुपरस्टार रजनीकांत का एक ‘हेल्थ सीक्रेट’ है. जिसको उन्होंने फॉलो किया और ये करिश्मा हो गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिग्गज एक्टर एम. आर. राधा के बेटे और राधिका सरथकुमार के भाई राधा रवि ने ‘अन्नामलाई’, ‘मुथु’, ‘सरकार’ और हालिया फिल्म ‘ब्लडी बेगर’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग और कड़क आवाज के लिए जाने जाते हैं. लगातार काम के बिजी शेड्यूल के कारण एक समय उनका वजन 110 किलोग्राम तक पहुंच गया था. बढ़े वजन के कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगी थीं. लेकिन आज वह महज 83-84 किलो के हैं और खुद को बेहद फुर्तीला महसूस करते हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे रजनीकांत ने ‘लिंगा’ के सेट पर उन्हें एक सलाह दी. जिसके बाद सब बदलने लगा. उन्होंने ये भी बताया कि रजनीकांत ने यह सलाह उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं दी थी, लेकिन उनकी बातें बार-बार सुनकर उन्होंने भी धीरे-धीरे अपनी आदतें बदलनी शुरू कर दीं.

राधा रवि ने बताया कि साल 2014 में ‘लिंगा’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने थलाइवा से एक खास बात सीखी थी. राधा रवि ने कहा, ‘रजनी सर हमेशा कहते थे कि अगर फिट रहना है तो चावल को अपनी डाइट से पूरी तरह हटा देना चाहिए. वे अकसर कहते थे कि सफेद दिखने वाली चीजें नहीं खानी चाहिए. जैसे- चीनी, नमक, दूध और मक्खन’.

एक्टर ने आगे कहा कि हालांकि उन्होंने मुझसे यह सीधे तौर पर नहीं कहा था, लेकिन मैंने उन्हें दूसरों से यह कहते सुना और इसे अपने मन में बैठा लिया. तभी से मैंने धीरे-धीरे चाय-कॉफी छोड़ दी और ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर दिया.

इसके अलावा उन्होंने चावल की मात्रा काफी कम कर दी. उनकी डाइट में अब इडली, डोसा, हरी सब्जियां और संतुलित भोजन शामिल है. वराधा रवि ने बताया कि सफेद चीजों से दूरी बनाने के बाद उनके शरीर में चमत्कारी बदलाव हुए. नॉन-वेज के शौकीन होने के बावजूद वे ‘पोर्शन कंट्रोल’ यानी सीमित मात्रा में खाना खाते थे और इस नियम को कड़क तरीके से फॉलो करते थे.

राधा रवि ने बताया कि इस लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि उनका शुगर लेवल पूरी तरह कंट्रोल में आ गई. राधा रवि ने बेहद खुश होते हुए बताया कि अब उन्हें बिल्कुल भी इंसुलिन लेने की जरूरत नहीं पड़ती है. वे सलाह देते हैं कि वजन हमेशा धीरे-धीरे और प्राकृतिक तरीके से घटाना चाहिए, क्योंकि अचानक वजन कम होना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||