Image Slider

Last Updated:

“दिग्गज फिल्ममेकर के. भाग्यराज के निधन से मशहूर एक्ट्रेस राधिका सरतकुमार पूरी तरह टूट गई हैं. सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर राधिका ने जहां अपने 50 साल पुराने दोस्त को याद किया, वहीं अंतिम संस्कार के दौरान उमड़ी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर सरकार और मीडिया से एक बेहद बड़ी और जरूरी अपील की है. जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा.”

Zoom

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर और राइटर के. भाग्यराज के अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. उनके निधन से हर कोई बेहद दुखी है, लेकिन मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर राधिका सरतकुमार इस खबर से पूरी तरह टूट गई हैं. राधिका ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट लिखकर अपने इस अजीज दोस्त को याद किया है.

इसके साथ ही उन्होंने अंतिम दर्शन के दौरान वहां जुटी भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर अपना गुस्सा और गहरा दुख भी जाहिर किया है. उन्होंने बहुत ही सीधे शब्दों में लोगों की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं.

अटूट रिश्ता हमेशा याद रहेगा

राधिका सरतकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि के. भाग्यराज सिर्फ एक बेहतरीन डायरेक्टर या राइटर ही नहीं थे, बल्कि उनके जीवन का एक बहुत ही अहम हिस्सा थे. राधिका ने उनके साथ बिताए अपने पचास साल पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि इन सालों में उनके बीच काम के ढेरों अनुभव, हंसी-खुशी के पल और कभी न भूलने वाली यादें जुड़ी हुई हैं. वह हमेशा उनके और उनके परिवार के साथ एक मजबूत ढाल बनकर खड़े रहे और अपने अच्छे स्वभाव से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||