Image Slider

Last Updated:

नई दिल्ली में आयोजित पद्म अवॉर्ड का दूसरा चरण आज सितारों के नाम रहा.मलयालम सुपरस्टार ममूटी को इस दौरान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इंडस्ट्री की जानी मानी गायिका अलका याज्ञनिक और उम्दा अभिनेता आर माधवन समेत कई दिग्गजों को बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया.

नई दिल्ली. पद्म अवॉर्ड 2026 के दूसरे राउड में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया.इस दौरान अलका याज्ञनिक ने पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चर्चा का विषय बन गया. वहीं माधवन सूट-बूट में छा गए.

सिनेमा, संगीत और रंगमंच की दुनिया में लंबे समय से योगदान देने वाले कलाकारों को इस खास मौके पर सम्मानित किया गया. समारोह के दौरान कई भावुक और यादगार पल भी देखने को मिले. इस दौरान ममूटी, माधवन, अनिल कुमार रस्तोगी और मुरली मोहन समेत कई कलाकारों को सम्मानित होते देख पूरा समारोह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.इस अवॉर्ड को लेते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर सिर झुकाकर नमस्ते किया. इतना ही नहीं इस खास मौके पर उनके बेटे और अभिनेता दुलकर सलमान भी मौजूद रहे. ममूटी बीते 50 साल से ज्यादा समय से इडंस्ट्री में एक्टिव हैं. अब तक वह 400 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को काफी सम्मान की नजर से देखा जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पिता ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित होते देख दुल्कर सलमान की खुशी देखते ही बन रही थी. समारोह के दौरान उनके चेहरे पर गर्व और भावुकता साफ झलक रही थी. अपने पिता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के गवाह बनना दुल्कर के लिए बेहद खास और यादगार पल रहा.

इनके अलावा अलका याज्ञनिक को मिला पद्म भूषण. मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड को लेने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया.

समारोह में वह गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं. अलका याज्ञनिक बीते कुछ समय से ठीक से न सुन पाने की समस्या का सामना कर रही हैं, लेकिन संगीत की दुनिया में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह बड़ा सम्मान दिया गया.

आर माधवन इस दौरान सूटबूट में नजर आए. आर माधवन को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्होंने इस सम्मान को पाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाया.बॉलीवुड और साउथ दोनों ही जगह एक्टिंग का डंका बजा चुके माधवन 75 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और आज भी दर्शकों के फेवरेट एक्टर बने हुए हैं.

वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता अनिल कुमार रस्तोगी को भी पद्म श्री से नवाजा गया. अपने करियर में उन्होंने 100 से अधिक नाटकों में काम किया है. तकरीबन 1000 मंच प्रस्तुतियां दी हैं. इसके अलावा वह 75 से ज्यादा फीचर फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं.

दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया गया. 90 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया. फिल्मों और टेलीविजन पर तो लोग उनके मुरीद हो जाते थे. उनके निधन के बाद यह सम्मान उनके परिवार की ओर से उनके भाई ने स्वीकार किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||