Image Slider

Last Updated:

Ram Mandir News Live: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान के वित्तीय प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया…और पढ़ें

एसआईटी आज सौंप सकती है CM योगी को रिपोर्ट, किसी को नहीं मिली क्लीन चिटZoom

एसआईटी की रिपोर्ट आने में अभी देरी लगेगी.

Ram Mandir Donation Theft Live: अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले की जांच में जुटी एसआईटी की टीम आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंप सकती है. सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में किसी को भी क्लीन चिट नहीं दिया है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की भी सिफारिश की है. बता दें कि इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी लंबे समय से कर रही है. टीम को 7 दिन में रिपोर्ट देनी थी. लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है.

Ram Mandir News Live: राम मंदिर पर बोले सांसद अफजाल अंसारी

गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद अफजाल अंसारी ने राम मंदिर में कथित दान चोरी की जांच पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की जांच करानी है तो उसे चारों शंकराचार्यों की देखरेख में कराया जाना चाहिए.

Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी पर बोले ओम प्रकाश राजभर

राम मंदिर चढ़ावे में कथित गबन पर मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “SIT टीम गठित है. जांच हो रही है. जांच में जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.”

Ram Mandir News Live: राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

उच्चतम न्यायालय में सोमवार को एक याचिका दायर की गयी जिसमें अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष एवं समय-सीमा के भीतर जांच का अनुरोध किया गया है. दो वकीलों की ओर से दायर इस याचिका में अनुरोध किया गया है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अगुवाई वाले बहु-विषयक विशेष जांच दल (एसआईटी) को ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के कामकाज और प्रशासन से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और अन्य ‘‘गैर-कानूनी कार्यों’’ की जांच करनी चाहिए.

Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर की रिपोर्ट आज सौंप सकती है SIT

अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित दान चोरी की जांच में जुटी एसआईटी की टीम आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंप सकती है. बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||