स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीज़न के कमबैक किया. इस सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ भी बतौर गेस्ट शामिल हुईं. दोनों एक्ट्रेस फिल्म ‘ऐल्फा’ के प्रमोशन के करने के लिए आई थीं. समय का यह शो उनके यूट्यूब चैनल के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीम हुआ. इससे उनकी मोटी कमाई हुई.
समय रैना के इंडियाज गॉट लैटेंट के दूसरे सीजन की धमाकेदार शुरुआत हुई. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म ‘ऐल्फा’ का प्रमोशन करने आईं. इस दौरान आलिया और समय के बीच भी बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिली. ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का यह सीजन यूट्यूब और नेटफ्लिक्स, दोनों पर स्ट्रीम होगा. इस सीजन के पहले एपिसोड से समय की अच्छी खासी कमाई हुई. नेटफ्लिक्स ने भी उन्हें अच्छे खासे पैसे दिए और यूट्यूब से भी ताबड़तोड़ कमाई हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @maisamayhoon)
समय रैना की इस कमाई के साथ-साथ उनकी नेटवर्थ की भी चर्चा हो रही है. एक एक्स यूजर पारितोष शर्मा ने समय रैना का एक डिटेल्ड एनालिसिस शेयर किया है. इसके मुताबिक, समय ने नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और शो से जुड़ी ब्रांड पार्टनरशिप के जरिए करोड़ करोड़ों की कमाई की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @maisamayhoon)
पारितोष के मुताबिक, समय रैना ने अकेले नेटफ्लिक्स से 15 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये के बीच कमाए होंगे. पोस्ट में यह भी कहा गया कि शो को पहले दिन यूट्यूब पर मिले 2.5 करोड़ व्यूज़ से लगभग 40 लाख से 50 लाख रुपये का एडसेंस रेवेन्यू मिल सकता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @maisamayhoon)
Add News18 as
Preferred Source on Google
पारितोष ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के पहले एपिसोड में शामिल ब्रांड इंटीग्रेशन पर भी ज़ोर दिया. शो में एआई नोवा, फ्लिपकार्ट मिनट, अवतार और स्निच जैसे ब्रांड को एंडोर्स किया गया. अगर हर ब्रांड के साथ 2 करोड़ से 3 करोड़ रुपये की स्पॉन्सरशिप डील मानी जाए, तो इन पार्टनरशिप से अतिरिक्त 8 करोड़ से 12 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान लगाया गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @maisamayhoon)
इन कैलकुलेशन के आधार पर, पोस्ट में तर्क दिया गया कि किसी भी भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन ने पहले कभी किसी एक प्रोजेक्ट से कमाई, पहुंच और कमर्शियल सफलता का ऐसा कॉम्बिनेशन हासिल नहीं किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @maisamayhoon)
टाइम्स नाउ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, समय रैना की कुल प्रॉपर्टी 140 करोड़ रुपये से 195 करोड़ रुपये के बीच है. समय सालाना लगभग 41 लाख डॉलर कमाते हैं, जो लगभग 38 करोड़ रुपये के बराबर है. अकेले उनके यूट्यूब चैनल पर ही 68 मिलियन से ज्याद सब्क्राइबर्स हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @maisamayhoon)
समय रैना ने हाल ही में अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर चर्चा में रहे थे. परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेन्ट’ विवाद के बाद उनकी सेविंग में से लगभग 8 करोड़ रुपये खत्म हो गए, जिसके बाद उन्हें और पैसे कमाने की जरूरत लगने लगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @maisamayhoon)
समय रैना को पॉपुलैरिटी तब मिली, जब उन्होंने ‘कॉमिकस्तान सीजन 2’ जीता. वक्त के साथ-साथ उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी से परे अपनी पहुंच का विस्तार किया. खासकर कोरोना वायरल महामारी के दौरान, जब उन्होंने यूट्यूब पर शतरंज की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की और अपने लिए एक बड़ी ऑडियंस तैयार की. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @maisamayhoon)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



