Dairy Processing Business Idea: अगर आप भी नौकरी के चक्कर छोड़कर अपना खुद का कोई बड़ा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. डेयरी प्रोडक्ट्स बनाने का कारोबार शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से 35% तक की भारी सब्सिडी दी जा रही है. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अपनी जेब से सिर्फ 10% पैसा लगाना होगा, बाकी का पूरा इंतजाम बैंक लोन के जरिए होगा. इस योजना से जुड़कर मुरादाबाद में कई लोग हर महीने लाखों की कमाई कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस सरकारी योजना का फायदा उठाने का पूरा तरीका.
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के जनपदीय रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) विमल कुमार तोमर ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’ (PMFME) चलाई जा रही है. इस योजना के तहत अगर आप डेयरी का बिजनेस करना चाहते हैं, तो यह सीधे तौर पर दूध बेचने का नहीं बल्कि दूध से बनने वाले प्रोडक्ट्स की मशीनरी लगाने का बिजनेस है.
जानिए कैसे काम करता है यह बिजनेस?
इसमें आपको सबसे पहले आस-पास के इलाकों से दूध को इकट्ठा करना होता है. इसके बाद इस योजना की मदद से मशीनें लगाकर आप दूध से मक्खन, शुद्ध घी, पनीर, खोया और मिल्क केक जैसे ढेरों महंगे डेयरी उत्पाद तैयार कर सकते हैं. इन मशीनों को खरीदने और लगाने में जो भी लागत आएगी, उस पर सरकार पूरे 35% की छूट देगी. आपको बस 10% का मार्जिन देना होगा, जिसके बाद बैंक आपका 90% तक का लोन तुरंत पास कर देगा.
इन जरूरी कागजातों की होगी जरूरत
इस योजना का लाभ उठाकर लोन और सब्सिडी पाने के लिए आपके पास कुछ बेसिक दस्तावेजों का होना जरूरी है. आवेदन करते समय आपके पास पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, पैन कार्ड, आधार कार्ड या राशन कार्ड और जो मशीनें आप खरीदने वाले हैं उनका एक एस्टीमेट होना चाहिए. इसके अलावा, अगर आप 10 लाख रुपये से अधिक के बड़े लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको आईटीआर की भी आवश्यकता पड़ेगी.
मुरादाबाद में लोग कमा रहे हैं मोटा मुनाफा
अगर मुरादाबाद जिले की बात करें, तो वर्तमान में इस सरकारी योजना के तहत करीब 15 से 16 डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट्स बहुत ही शानदार तरीके से चल रही हैं. इस बिजनेस को शुरू करने वाले स्थानीय लोगों का फीडबैक बेहद कमाल का है. उन्हें सरकार की तरफ से समय पर सब्सिडी भी मिल चुकी है और बाजार में उनके बनाए पनीर, घी और खोए की भारी डिमांड है. यह बिजनेस आज उनकी मोटी कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है जिससे उनके परिवार की आय में भारी बढ़ोतरी हुई है. अगर आप भी इस मुनाफेदार बिजनेस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो बिना देर किए अपने नजदीकी उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के दफ्तर में जाकर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



