Alliance: प्राइम वीडियो अपना नया अनस्क्रिप्टेड रियलिटी शो ‘एलायंस’ लेकर आ रहा है, जिसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. 26 जून से शुरू होने वाले इस शो में मनोरंजन जगत की 16 मशहूर हस्तियां जोड़ियों में एंट्री लेंगी. हाई-टेक अंडरग्राउंड सीक्रेट फैसिलिटी में होने वाले इस हाई-स्टेक्स खेल में पार्टनर्स के बीच रणनीति, माइंड गेम्स और सर्वाइवल की कड़ी जंग देखने को मिलेगी.
कुणाल खेमू नया रियालिटी शो ला रहे हैं.
26 जून से शुरू होने जा रहा यह शो अगले छह हफ्तों तक हर रोज दोपहर 12 बजे दर्शकों के बीच एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आ रहा है. पूरे 42 एपिसोड्स की इस सीरीज का प्रीमियर दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों में एक साथ होगा. इस खेल का सेट किसी हॉलीवुड फिल्म जैसा है. एक बेहद आलीशान और हाई-टेक अंडरग्राउंड सीक्रेट फैसिलिटी यहां लग्जरी तो पूरी मिलेगी, लेकिन उसके साथ ही मिलेगा कभी न खत्म होने वाला कड़ा कॉम्पिटिशन.
8 जोड़ियों का होगा आमना-सामना
इस खेल में मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत की 16 जानी-मानी हस्तियां जोड़ियों (पार्टनर्स) के रूप में एंट्री करेंगी. लेकिन मेकर्स का साफ कहना है कि इन जोड़ियों के झांसे में आने की गलती बिल्कुल मत कीजिएगा! ये 8 जोड़ी यहां सर्वाइवल के लिए लड़ेंगीं. इन कंटेस्टेंट्स को खतरनाक शारीरिक टास्क, दिमाग की बत्ती जला देने वाले नॉलेज-बेस्ड गेम्स और सीक्रेट मिशनों का सामना करना पड़ेगा. खेल का नियम सिंपल है, ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स जुटाओ और टिके रहो. लेकिन ट्विस्ट यह है कि यहां ‘वफादारी’ ही सबसे महंगी करेंसी है जिसे आप अपना सबसे करीबी साथी समझ रहे हैं, वही आपकी पीठ में छुरा घोंपने के लिए तैयार बैठा हो सकता है.
यहां देखें ट्रेलर
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



