Famous Hyderabad Recipe : हैदराबाद की शादियों की शान मटन मरग, यमन की अरबी डिश सूप-अल-मरग से निकली, निजाम के दौर में काजू, मलाई और गरम मसालों से फ्यूजन होकर शाही सूप बना. इतिहासकारों के मुताबिक यह मूल रूप से यमन की एक अरबी डिश ‘सूप-अल-मरग’ है, जिसका मतलब शोरबा होता है. 18वीं सदी में निजाम की सेना में शामिल होने आए यमन के हधरामी सिपाही इसे अपने साथ हैदराबाद के आज के बरकस इलाके में लाए थे.
इतिहासकारों के मुताबिक यह मूल रूप से यमन की एक अरबी डिश ‘सूप-अल-मरग’ है, जिसका मतलब शोरबा होता है. 18वीं सदी में निजाम की सेना में शामिल होने आए यमन के हधरामी सिपाही इसे अपने साथ हैदराबाद के आज के बरकस इलाके में लाए थे. मूल अरबी मरग बेहद पतला और कम मसालों वाला होता था. सर्दियों में सैनिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, थकान दूर करने और बीमारों की कमजोरी मिटाने के लिए इसे एक टॉनिक की तरह दिया जाता था.
निजाम ने दिया अनोखा फ्यूजन
बाद में शाही हकीमों और सूफी संतों की देखरेख में निजाम के बावर्चीखाने ने इसमें एक अनोखा फ्यूजन किया. इसके पतलेपन को दूर करने के लिए इसमें काजू, बादाम, पिस्ता और गाढ़ी मलाई का पेस्ट मिलाया गया, जिससे इसे मखमली टेक्सचर मिला. स्थानीय गरम मसालों के जादू ने इसे वह जायका दिया, जिसने इसे सैनिकों के तंबुओं से निकालकर शाही दस्तरख्वान की शान बना दिया.
शाही हैदराबादी मरग रेसिपी और सामग्री
मटन (हड्डी वाला) – 500 ग्राम.
प्याज – 2 बारीक कटे हुए.
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच.
हरी मिर्च – 4 से 5.
काजू और बादाम – भिगोकर पीसे हुए.
गाढ़ी मलाई या फ्रेश क्रीम.
दूध – 1 कप.
दही – आधा कप.
खड़े मसाले – इलायची, लौंग, दालचीनी, शाही जीरा और काली मिर्च.
हरा धनिया और पुदीना – बारीक कटा हुआ.
घी या तेल और नमक – स्वादानुसार.
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में घी गरम करें. खड़े मसाले चटकाएं और प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और मटन डालकर करीब 5 मिनट तक अच्छी तरह भूनें.
- इसके बाद नमक, दही, आधा धनिया-पुदीना और 3 कप पानी डालकर कुकर बंद कर दें. 5 से 6 सीटी आने तक पकाएं, ताकि मटन पूरी तरह गल जाए और हड्डियों का अर्क पानी में अच्छी तरह मिल जाए.
- अब कुकर खोलकर इसमें काजू-बादाम का पेस्ट और दूध डालें. इसे धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकने दें, जब तक सूप गाढ़ा न हो जाए.
- अंत में फ्रेश क्रीम या मलाई और बचा हुआ धनिया-पुदीना डालें. गरमा-गरम, क्रीमी हैदराबादी मरग तैयार है. इसे खमीरी रोटी या नान के साथ परोस सकते हैं.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



