- Hindi News
- National
- Dharmendra Pradhan CJP B Team Of Disruptive Elements Rahul Gandhi Neet Paper Leak
- कॉपी लिंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को दहशतगर्तों की B टीम बताया। CJP नीट पेपर लीक का विरोध कर रहा है और शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहा है।
मीडिया संस्थान NDTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- जिन्हें डेमोक्रेसी में रिजेक्ट कर दिया गया था, वे भेष बदलकर आए हैं और अब सिस्टम के पीछे पड़े हैं। वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं जो देश को बांटना चाहते हैं। उनकी पहचान हो गई है।
वहीं राहुल गांधी की कोटा में रैली को लेकर प्रधान ने कहा- विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है। लेकिन री-एग्जाम से तीन दिन पहले कोटा में जाकर दहशत पैदा करते हैं स्टूडेंट्स के मन में भय पैदा करते हैं। उनकी मंशा थी कि 21 की परीक्षा खराब हो जाए।
प्रधान ने 3 मई को नीट का पेपर लीक होने के बाद 21 जून को हुए री-एग्जाम को सफल बताया। BJP नेता ने कहा कि कुछ लोगों को देश की तरक्की पर भरोसा नहीं है। उन्होंने पेपर लीक में शामिल पाए गए टीचरों की भी आलोचना की और उन्हें रक्षक शिक्षकों को भक्षक बताया।
खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



