Last Updated:
Kuldeep Yadav Rishabh Pant IPL Trade: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर दो खराब सत्र के बाद ऋषभ पंत की वेतन में 12 करोड़ रुपये की भारी कटौती के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी हो रही है. दिल्ली कैपिटल्स के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ हुई एक ‘हाई-प्रोफाइल ट्रेड में पंत 15 करोड़ रुपये में अपनी पुरानी फ्रेंजाइजी में वापस आ गए हैं.
ऋषभ पंत और कुलदीप यादव का ट्रेड
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए पहली ट्रेड डील फाइनल हो गई है. लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए दो सीजन खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स से कुलदीप यादव लखनऊ सुपरजायंट्स में जाएंगे. इस डील में पंत को 12 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है.
दरअसल, आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था और कप्तान भी बनाया, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम थी. लेकिन पंत की कप्तानी लखनऊ दोनों ही सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने पंत से अपना पीछा छुड़ा लिया है. वहीं, कुलदीप की बात करें तो लखनऊ ने उन्हें 13.5 करोड़ में अपनाया है, जबकि आईपीएल 2027 के लिए ऋषभ पंत की सैलरी अब 15 करोड़ हो गई.
🚨 Announcement 🚨
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



