Image Slider

Last Updated:

वरुण धवन की हाल में रिलीज हुई ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. लेकिन उनकी कॉमिक टाइमिंग और अदाकारी मिले-जुले रिव्यूज मिले. वरुण ने अपने लगभग डेढ़ दशक लंबे करियर में रोमांटिक हीरो ही नहीं, बल्कि कॉमेडी, ड्रामा और थ्रिलर जैसी अलग-अलग जॉनर में भी खुद को साबित किया है.

वरुण धवन बॉलीवुड के प्रतिभाशाली कलाकार हैं. हाल में वह फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर हैं. यह उनके पिता डेविड धवन के डायरेक्शन में आखिरी फिल्म है. यहां हम आपको वरुण की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो उनके करियर के अलग-अलग रंग दिखाती हैं. कहीं वे रोमांटिक हीरो हैं, कहीं कॉमेडी के बादशाह, तो कहीं सीरियस और चैलेंजिंग किरदारों में दिखे. इन फिल्मों को आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

varun Dhawan Movie

वरुण धवन ने साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया. उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने भी डेब्यू किया. लव ट्राएंगल और दोस्ती पर बेस्ड इस फिल्म में वरुण स्टाइलिश रोल में दिखे और लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा.

varun Dhawan Movies

‘स्टुडेंट ऑफ द ईयर’ सेंट टेरेसा स्कूल के छात्रों की कहानी है, जो ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ट्रॉफी जीतने के लिए कंपीटिशन करते हैं. फिल्म में शानदार कैंपस लाइफ, ग्लैमरस प्रेजेंस और शानदार गानों ने इसे एक कल्ट यूथ फिल्म बना दिया. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

varun Dhawan Movies

साल 2017 में आई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में वरुण धवन ने एक घरेलू और छोटे शहर के लड़के बद्रीनाथ का किरदार निभाया, जो आलिया भट्ट के किरदार वैदेही से प्यार कर बैठता है. लेकिन वैदेही शादी से ज्यादा अपने करियर और सपनों को महत्व देती है. फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया.

varun Dhawan Movies on

फिल्म सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि महिलाओं की स्वतंत्रता, दहेज और लैंगिक समानता जैसे मुद्दों को भी उठाती है. फिल्म में वरुण एक सिंपल लड़के के रोल में दिखे. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

varun Dhawan Movies

साल 2020 में आई ‘कुली नंबर 1’ गोविंदा-करिश्मा कपूर की क्लासिक कॉमेडी का रीमेक है. फिल्म में वरुण गोविंदा को कॉपी करते दिखे. इसमें वरुण के साथ सारा अली खान भी हैं. फिल्म में उन्होंने राजू नाम के एक कुली का किरदार निभाया, जो अमीर बनने का नाटक कर एक बिजनेसमैन की बेटी से शादी कर लेता है. इसके बाद झूठ और गलतफहमियों का ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जो दर्शकों को खूब हंसाता है.

varun Dhawan Movies

‘कुली नंबर 1’ को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले. लेकिन पारिवारिक कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए यह हल्का-फुल्का मनोरंजन साबित हुई. फिल्म को प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं.

varun Dhawan Movies

वरुण धवन ने साल 2018 में आई ‘अक्टूबर’ गंभीर रोल निभाया. यह उनके करियर की सबसे अलग और खास फिल्मों में शामिल है. शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी यह बहुत ही सेंसेटिव और इमोशन है. फिल्म में वरुण ने दान नाम के एक होटल मैनेजमेंट ट्रेनी का किरदार निभाया है. कहानी तब बदल जाती है जब दान की कुलीग शिउली एक दुर्घटना का शिकार हो जाती है और कोमा में चली जाती है. इसके बाद दान और शिउली के बीच एक अनकहा इमोशनल रिश्ता विकसित होता है. फिल्म प्रेम, लगाव और जीवन की नश्वरता को बेहद खूबसूरती से दिखाती है. इसका क्लाइमैक्स दर्दनाक था. यह वरुण धवन के एक्टिंग करियर की सबसे मैच्योर और सराही गई फिल्मों में गिनी जाती है.

varun Dhawan Movies

श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी ‘बदलापुर’ 2015 में आई और वरुण धवन के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. इससे पहले वे मुख्य रूप से रोमांटिक और कॉमिक किरदारों में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया, जिसकी पत्नी और बेटे की हत्या हो जाती है. बदले की आग में जलता वरुण धवन का किरदार रघु वर्षों तक अपराधियों का पीछा करता है. फिल्म सिर्फ बदले की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि प्रतिशोध इंसान को अंदर से कैसे बदल देता है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. यह प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और यूट्यूब पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||