आयुर्वेद में जामुन को एक महत्वपूर्ण फल माना गया है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. लोकल 18 से बातचीत के दौरान गोंडा के वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि जामुन में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. यही कारण है कि इसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है.
गर्मियों के मौसम में बाजारों में दिखाई देने वाला जामुन स्वाद और सेहत दोनों का खजाना माना जाता है. यह ऐसा फल है, जिसका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं, क्योंकि यह केवल लगभग तीन महीने ही उपलब्ध रहता है. अपने खट्टे-मीठे स्वाद और गहरे बैंगनी रंग के कारण जामुन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है. लेकिन जामुन सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि अपने औषधीय गुणों के कारण भी काफी प्रसिद्ध है.
आयुर्वेद में जामुन को एक महत्वपूर्ण फल माना गया है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. गोंडा के वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि जामुन में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. यही कारण है कि इसे सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार- वैद्य जमुना प्रसाद यादव के अनुसार जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने का काम करते हैं. नियमित रूप से जामुन खाने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है. बदलते मौसम में होने वाली कई छोटी-मोटी समस्याओं से बचाव में भी यह मददगार साबित हो सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त: जामुन पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है. जिन लोगों को कब्ज, अपच या पेट फूलने जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए जामुन लाभकारी हो सकता है. इसका सेवन पेट को साफ रखने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है.
मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी: जामुन को मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयोगी माना जाता है. आयुर्वेद में जामुन के फल के साथ-साथ इसकी गुठली का भी विशेष महत्व बताया गया है. जामुन की गुठली का चूर्ण कई लोग पारंपरिक रूप से उपयोग करते हैं. हालांकि मधुमेह के मरीजों को किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
शरीर को रखता है तरोताजा: गर्मियों के मौसम में जामुन का सेवन शरीर को ताजगी देने का काम करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. तेज गर्मी और उमस के बीच जामुन खाने से ताजगी का एहसास होता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है.
हड्डियों को मजबूत बनाता है: इस फल में कैल्शियम भी मौजूद होता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी पोषक तत्व है. नियमित रूप से सीमित मात्रा में जामुन खाने से हड्डियों को मजबूती मिल सकती है. बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह फल लाभकारी माना जाता है.
खून की कमी दूर करने में सहायक: जामुन में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. आयरन शरीर में खून बनाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जिन लोगों में खून की कमी की समस्या होती है, उनके लिए जामुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



