मेट गाला इवेंट के लिए न्यूयॉर्क जा रही रिया कपूर की टीम को बड़ा झटका लगा है. उनकी मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह के हैंडबैग से 1.35 करोड़ रुपये कीमत के किराए पर लिए गए दो जोड़ी डायमंड इयररिंग्स चोरी हो गए. बताया गया है कि ये ज्वेलरी मुंबई के मेहता और गोयंका ज्वेलर्स से ली गई थी. न्यूयॉर्क के होटल पहुंचने पर जब बॉक्स खोले गए तो दोनों खाली मिले. मामले में मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी मुंबई एयरपोर्ट, फ्लाइट या न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद हुई.
रिया कपूर के किराए पर लिए 1 करोड़ से ज्यादा के झुमके चोरी हुए हैं.
नई दिल्ली. फिल्ममेकर और फैशन स्टाइलिस्ट रिया अनिल कपूर की किराए की ज्वेलरी चोरी करने का मामला सामने आया है. उन्होंने मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, न्यूयॉर्क में एक फैशन शो के लिए जाते समय रिया कपूर की मेकअप आर्टिस्ट के हैंडबैग से 1.35 करोड़ के हीरे-जड़े इयररिंग्स चोरी हो गए हैं. इयररिंग्स मुंबई के मेहता और गोयंका ज्वेलर्स से किराए पर लिए गए थे. मुंबई की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह पिछले 7 साल से रिया अनिल कपूर के साथ काम करती हैं. 29 अप्रैल को न्यूयॉर्क में ‘मेट गाला’ फैशन शो इवेंट के लिए रिया कपूर को आमंत्रित किया गया था. रिया के साथ उनकी पूरी टीम भी जा रही थी.
दो ज्वेलर्स से किराए पर लिए थे इयररिंग्स
मेकअप टीम के साथ रिया कपूर के लिए मेहता ज्वेलर्स और गोयंका ज्वेलर्स मुंबई से दो जोड़ी महंगे इयररिंग्स किराए पर लिए गए थे. सवलीन सिंह ने ये दोनों बॉक्स अपनी हैंडबैग में रखे थे. सभी लोगों ने 27 अप्रैल की रात 10:25 बजे मुंबई से अमीरात फ्लाइट से उड़ान भरी थी. मुंबई से दुबई और फिर दुबई से न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पर 28 अप्रैल की शाम 5:30 बजे टीम पहुंची. यहां से सभी होटल पियर न्यूयॉर्क में अपने-अपने कमरे में चले गए.
होटल में खोला बॉक्स तो उड़े होश
कमरे में सवलीन सिंह ने जब टीम की शिरीन को इयररिंग्स देने के लिए बॉक्स खोले तो दोनों खाली थे. मेहता ज्वेलर्स के पन्ना स्टोन डायमंड वाले सोने के इयररिंग्स कीमत 66 लाख और गोयंका ज्वेलर्स के जाम्बियन स्टोन सोने की बॉर्डर वाले इयररिंग्स कीमत 69 लाख रुपये गायब थे. सवलीन सिंह ने मुंबई लौटकर मुंबई की सहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने चोरी का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है.
मेकअप आर्टिस्ट ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस ने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता रिया कपूर की टीम के साथ न्यूयॉर्क जा रही थीं, तभी किराए पर लिए गए 1.35 करोड़ के इयररिंग्स चोरी हो गए. एयरपोर्ट से लेकर होटल तक की पूरी टाइमलाइन चेक की जा रही है. मुंबई पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी मुंबई एयरपोर्ट, फ्लाइट या न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद हुई.
About the Author
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



