Image Slider

Last Updated:

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन स्टारर ‘कॉकटेल’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. साल 2012 में इसकी पहली किस्त आई थी, जिसमें सैफ अली खान ने लीड रोल प्ले किया था. उनके साथ दीपिका पादुको और डायना पेंटी भी थे. फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं सैफ मेकर्स की पहली च्वॉइस नहीं थे. इसे दो एक्टर ने रिजेक्ट किया था. इतना ही दीपिका को भी इस फिल्म को नहीं करने की सलाह मिली थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘कॉकटेल’ को रणबीर कपूर ने करने से मना कर दिया था.

मुंबई. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन स्टारर ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. ज्यादातर क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छे रिव्यूज दिए हैं. यह साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. तब इस फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुको और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया था. फिल्म ने उस वक्त मॉडर्न रिलेशनशिप को लेकर एक नया नजरिया दिखाया था. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि गौतम के रोल के लिए सैफ अली खान पहली पसंद नहीं थे.

‘वैरायटी इंडिया’ के मुताबिक, सैफ अली खान ने बताया कि दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी को फ़िल्म के लिए फाइनल कर लिया गया था. मेकर्स को फिल्म का लीड हीरो नहीं मिल पा रहा था. सैफ ने दीपिका पादुकोण के आइकॉनिक रोल का ज़िक्र करते हुए कहा, “उनके पास दीपिका और डायना तो थीं, लेकिन उन्हें इस रोल के लिए हीरो नहीं मिल रहा था, शायद इसलिए क्योंकि वेरोनिका का रोल बहुत ज़बरदस्त था.”

सैफ अली खान ने आगे कहा, “मुझे कुछ नाम याद हैं जो उन्होंने पूछे थे. मुझे लगता है कि उन्होंने इमरान (खान) और रणबीर (कपूर) से पूछा था. और उन्होंने कुछ और लोगों से भी पूछा था, और मैंने कहा, ‘ठीक है, मैं करूंगा.’ और मुझे लगता है कि उन्हें बहुत शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि मैंने यह रोल किया. यही मेरी कहानी है.”

रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को दी थी ‘कॉकटेल’ नहीं करने की सलाह

सैफ अली खान ने कहा, “सच में, क्योंकि मुझे बहुत मज़ा आया. मुझे होमी (अदजानिया) बहुत पसंद हैं. और हमने इस फिल्म को करने के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया.” बता दें, फिल्म को खुद रिजेक्ट करने के अलावा, रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को भी यह फिल्म न करने की सलाह दी थी. हालांकि, दीपिका ने अपनी अंतरात्मा की बात सुनी और हिंदी सिनेमा में अब तक की अपनी सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक दी.

रणबीर कपूर को अपने फैसले हुआ मलाल

‘कॉकटेल’ के रिलीज होने के कुछ ही समय बाद, उनके फ़ैन्स उन्हें ‘दीपिका’ के बजाय ‘वेरोनिका’ कहने लगे. रणबीर कपूर ने भी माना कि उनका फैसला गलत था. अब, सालों बाद, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन इस फ़्रैंचाइजी को आगे बढ़ा रहे हैं. हालांकि, ‘कॉकटेल 2’ ओरिजिनल फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में काफी हद तक नाकाम रही है. News18 हिंदी ने इसे 3.5 रेटिंग दी है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||