कभी पहचान बनाने के लिए उन्हें ऐसे किरदार भी निभाने पड़े, जिन पर शायद ही किसी की नजर जाती हो। एक लोकप्रिय शो में वह ‘लाश’ बनकर घंटों बिना हिले-डुले पड़ी रहीं। सीन के दौरान कलाकार उनकी आंखें खोलकर जांचते थे और वह सब कुछ सहते हुए अपने सपनों को जिंदा रखे हुए थीं। बदले में मिलते थे सिर्फ 3000 रुपये। आज उनकी सफलता के पीछे छिपी यही अनकही कहानी लोगों का दिल छू रही है.
नई दिल्ली. आज जब लोग किसी कलाकार की सफलता देखते हैं, तो उन्हें सिर्फ चमक-दमक नजर आती है. रेड कार्पेट, कैमरे और लाखों फैंस दिखाई देते हैं. लेकिन उस मुकाम तक पहुंचने के पीछे कितने संघर्ष, कितनी ठोकरें और कितने समझौते छिपे होते हैं, यह बहुत कम लोग जानते हैं. 30 साल की एक बेबाक एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि कैसे वो ‘लाश’ बनकर अपना पेट पालती थीं.
‘बिग बॉस 16’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ जैसे बड़े रियलिटी शोज से देशभर में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अर्चना गौतम आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी बेबाक पर्सनैलिटी और अनफिल्टर्ड बयानों के लिए मशहूर अर्चना ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है. लेकिन उनके लिए यह मुकाम हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. फोटो साभार-@archanagautamm/Instagram
रियलिटी गेम शो ‘तुम हो ना – घर की सुपरस्टार’ में बतौर खास मेहमान नजर आने वाली हैं. इस शो को राजीव खंडेलवाल होस्ट कर रहे हैं. इसी शो के दौरान जब राजीव ने अर्चना से मेरठ से मुंबई आकर सफल होने के बारे में पूछा तो अर्चना गौतम काफी भावुक हो गईं और उन्होंने अपने अतीत के कई पन्ने खोले. फोटो साभार-@archanagautamm/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
इंडस्ट्री की हकीकत बयां करते हुए अर्चना गौतम ने कहा, ‘ऐसा सब लोग सोचते हैं कि इस इंडस्ट्री में चीजें बहुत आसान होती हैं और यहां एकदम से काम मिल जाता है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. सच तो यह है कि मेरे संघर्ष की सच्चाई आधे लोगों को पता ही नहीं है कि मैंने शुरुआत में क्या-क्या किया है.’ फोटो साभार-@archanagautamm/Instagram
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अर्चना ने बताया, ‘मेरा तीसरा सीरियल ‘सीआईडी’ था. आपको तो पता ही है कि उस शो में अक्सर लाशों की जरूरत होती है. मुझे उसमें एक लाश का रोल मिला था और मुझे उसके लिए पर डे 3000 रुपये मिल रहे थे. मुझे आज भी याद है, सीआईडी के जो सीनियर एक्टर्स थे, जब मैं जमीन पर लेटी हुई थी, तो वो इन्वेस्टिगेशन के दौरान मेरी आंख खोलकर देख रहे थे. अब मुझे तो भाई मुर्दा होने की आदत नहीं थी तो समझ रहे हो आप कि वो कितना मुश्किल था. मैंने वो दिन भी देखे हैं और मैंने बहुत सारे टीवी सीरियल्स में ऐसे बेहद छोटे-छोटे रोल्स किए हैं.’ फोटो साभार-@archanagautamm/Instagram
अर्चना की इस बात को सुनकर शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने भी उनकी तारीफ की और कहा कि जिंदगी में छोटे-छोटे कदम रखने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता. अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कॉलेज की फीस भरने से लेकर सेल्स जॉब तक की है. अर्चना ने बताया कि एक समय उनकी मां को उनकी पढ़ाई के लिए ओवरटाइम काम करना पड़ा था. फोटो साभार-@archanagautamm/Instagram
अर्चना गौतम को देशभर में सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘बिग बॉस 16’ से मिली थी. शो में उनकी बेबाक टिप्पणियां, बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखना और मनोरंजक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. वह सीजन 16 की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक रहीं. ‘बिग बॉस’ के बाद अर्चना ने स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. फोटो साभार-@archanagautamm/Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



