Image Slider

Last Updated:

श्रद्धा कपूर और उनकी फैमिली के अन्य सदस्य अलग-अलग रह रहे हैं. सभी एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस दे रहे हैं. श्रद्धा एक अलग अपार्टमेंट रह रही हैं. जबकि उनके पिता शक्ति कपूर मुंबई के सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहते हैं. वहीं, उनके भाई सिद्धांत कपूर गोवा में एक प्रॉपर्टी में रहते हैं. वहीं, उनकी मां शिवांगी कपूर भी गोवा में रहती हैं. सिद्धांत के साथ नहीं है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

श्रद्धा कपूर की फैमिली अलग-अलग रह रही है.

मुंबई. श्रद्धा कपूर इन दिनों ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में है. इस चर्चा के एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रद्धा और उनकी फैमिली का हर सदस्य अलग-अलग रह रहा है. हालांकि, कपूर फैमिली एक-दूसरे की केयर करते हैं और खास बॉन्ड भी शेयर करते हैं, लेकिन इन सभी ने अपने-अपने पर्सनल स्पेस और प्राइवेसी की व्यवस्था कर ली है. श्रद्धा मुंबई के जुहू इलाके में लग्जीरियस सी-फेस अपार्टमेंट में रह रही हैं. यह अपार्टमेंट पहले ऋतिक रोशन के पास था, जिसे श्रद्धा ने ‘स्त्री 2’ की सक्सेस के बाद खरीदा और यहां शिफ्ट हो गईं.

श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट को अपने टेस्ट के हिसाब से रीडिजाइन करवाया है. पहले इस अपार्टमेंट में जिम स्पेस ज्यादा था, जिसे श्रद्धा ने कम करवाया. वे ज्यादातर अकेली रहती हैं, हालांकि उनके पेरेंट- शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर और राइटर राहुल मोदी अक्सर उनसे मिलने आते रहते हैं.

गोवा में रहती हैं श्रद्धा कपूर की मां

कोविड-19 के बाद कपूर फैमिली के रहन-सहन बदलाव आया है. साल 2020 से पहले चारों सदस्य जुहू के एक बीच-फेसिंग अपार्टमेंट में साथ रहते थे. शक्ति कपूर अब मुंबई के दूसरे सबर्ब में अलग अपार्टमेंट में रहते हैं. वहीं, शिवांगी कपूर ने गोवा में दूसरा घर बनाया है. वे काफी समय गोवा में बिताती हैं और अपनी बहनों- पद्मिनी कोल्हापुरे और तेजस्विनी कोल्हापुरे के साथ समय बिताती हैं.

श्रद्धा कपूर ने पिता शक्ति कपूर के साथ खरीदी प्रॉपर्टी

इन तीनों के अलावा, सिद्धांत कपूर के पास भी गोवा में रॉ-हाउस स्टाइल प्रॉपर्टी है. काम के अलावा वे ज्यादातर समय वहां स्पोर्ट्स में बिजी रहते हैं. श्रद्धा और उनके पिता ने जनवरी 2025 में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स के सामने एक नया अपार्टमेंट ज्वाइंटली खरीदा था. इंटीरियर का काम चल रहा है. शिवांगी कपूर डिजाइन देख रही है. तैयार होने के बाद यह श्रद्धा का एक और घर बनेगा, जिसमें माता-पिता के लिए हमेशा जगह रिजर्व रहेगी. यह खबर रिपोर्ट पर आधारित है. परिवार की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है.

About the Author

authorimg

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||