Ghaziabad: नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, वीडियो में बताई वजह
Image Slider
Last Updated:
Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में बार-बार असफलता से हारकर एक नीट स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें अपने खुदकुशी की वजह बताई. आइए पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं.
BREAKING
गाजियाबाद: नीट री-एग्जाम की तारीखों के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गाजियाबाद में नीट (NEET) एग्जाम की तैयारी कर रहे एक 22 साल के छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. खुदकुशी से पहले छात्र ने एक भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या की वजह के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बता दें कि पूरी घटना गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की है, जहां एक 22 वर्षीय छात्र लंबे समय से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन बार-बार मिली असफलताओं ने उसके हौंसले को तोड़ दिया. देर रात छात्र अपने कमरे में पढ़ने के लिए गया. अगली सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई. घबराए परिवारवालों ने जब दरवाजा खोलकर देखा, तो छात्र का शव फंसे से लटका मिला.
आगे जानकारी दी जा रही है….
About the Author
आर्यन सेठआर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.