Image Slider

Last Updated:

Uddhav Thackeray Shiv Sena News: ‘ऑपरेशन टाइगर’ से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है, जिसने महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. यह तस्वीर शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों की है, जिससे देखकर उद्धव ठाकरे को 440 वोल्ट का झटका लगना लाजमी है.

ख़बरें फटाफट

ऑपरेशन टाइगर की आ गई पहली तस्वीर, उद्धव ठाकरे को 440 वोल्ट का झटकाZoom

ऑपरेशन टाइगर से जुड़ी इस तस्वीर ने महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है.

महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. खबर है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसद आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं और इसी के साथ इस पूरे ऑपरेशन का सबसे अहम चरण शुरू हो जाएगा . प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी बागी सांसद दिल्ली में एक गुप्त स्थान पर ठहराया जाएगा, ताकि आगे की रणनीति पर मंथन किया जा सके. माना जा रहा है कि आगे की राजनीतिक दिशा और पार्टी में स्थिति को लेकर अहम फैसले यहीं तय होंगे. इसके बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से बुलेटिन जारी होने के बाद ये सांसद मीडिया के सामने आएंगे और अपनी स्थिति साफ करेंगे.

ऑपरेशन टाइगर की पहली तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

इस बीच ‘ऑपरेशन टाइगर’ से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसने महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. तस्वीर में हिंगोली से सांसद नागेश पाटिल अष्टीकर, मुंबई से सांसद संजय दीना पाटिल और यवतमाल-वाशिम से सांसद संजय देशमुख, शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा के साथ दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में नजर आ रहे हैं.

सूत्रों का दावा है कि पिछले कई महीनों से इस पूरे ऑपरेशन की रणनीति पर काम चल रहा था. महाराष्ट्र में इसकी राजनीतिक रूपरेखा सांसद श्रीकांत शिंदे ने तैयार की, जबकि दिल्ली में समन्वय और संपर्क की जिम्मेदारी अभिषेक वर्मा संभाल रहे थे. बताया जा रहा है कि 16-17 जून की रात दिल्ली में इस रणनीति को अंतिम रूप दिया गया.

निंबालकर हत्याकांड के फैसले पर भी नजर

इसी बीच शिवसेना उद्धव गुट के बागी सांसद ओमराजे निंबालकर के पिता पवनराजे निंबालकर हत्याकांड मामले में आज मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत अपना फैसला सुनाने वाली है. वर्ष 2006 में पवनराजे निंबालकर और उनके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल सहित 8 आरोपियों के खिलाफ आज फैसला आने वाला है.

पद्मसिंह पाटिल महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सगे भाई हैं. सूत्रों के मुताबिक ओमराजे निंबालकर भी फैसले के वक्त कोर्ट में मौजूद रहेंगे. ओमराजे निंबालकर का नाम भी शिवसेना उद्धव गुट के बागी हुए सांसदों में शामिल है, जिन्होंने पाला बदलकर शिवसेना शिंदे गुट का समर्थन कर दिया है. वहीं विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि उन्होंने अपने पिता पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में अनुकूल फैसला पाने के लिए राजनीतिक रुख बदला है.

उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों की गतिविधियों, दिल्ली में हुई बैठकों और ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सामने आ रही सूचनाओं ने महाराष्ट्र की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है. अब सबकी नजर लोकसभा सचिवालय की अगली कार्रवाई और बागी सांसदों के संभावित मीडिया संबोधन पर टिकी हुई है, जिससे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनते दिखाई दे सकते हैं.

About the Author

authorimg

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||