Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir

Updated Sat, 20 Jun 2026 08:23 AM IST

एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के लापता होने की शिकायत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) थाना पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में बच्चों को अगवा कर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन महिलाओं सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तत्परता से गिरोह के चंगुल से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा किए गए डेढ़ साल के एक मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली, हरिद्वार, गाजियाबाद और बदायूं सहित विभिन्न स्थानों से पकड़े गए हैं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||