Anupama Written Update: अनुपमा सीरियल में आया बड़ा ट्विस्ट! जहां अनुपमा को मिला अपना सपनों का आशियाना खरीदने का सुनहरा मौका, वहीं शाह परिवार में अंश और प्रेरणा की शादी के मंडप में छिड़ गई जंग. क्या प्रेम की चेतावनी के बाद टूट जाएगी अंश-प्रेरणा की शादी? जानिए आज के एपिसोड का पूरा अपडेट!
अनुपमा
सब्जी और मसाले खरीदने के सिलसिले में जब अनुपमा बाहर जाती है, तो रास्ते में उसकी नजर एक घर पर पड़ती है जो बिकाऊ है. उस घर को देखते ही अनुपमा को महसूस होता है कि यही उसके सपनों का आशियाना है.
अनुपमा को मिला सपनों का घर
अनुपमा सोचती है कि यह घर वह खरीदेगी, इसके बाद वह उस घर के एक खंभे पर अपना नाम लिख देती है और मन ही मन यह सपना संजोने लगती है कि वह इसे सुंदर रंगोली से सजाएगी.अनुपमा की इस चाहत को देखकर वहां मौजूद ब्रोकर उसे बताता है कि मकान मालिक ने इस प्रॉपर्टी की कीमत कम कर दी है. वह अनुपमा को सलाह देता है कि इससे पहले कोई और इसे खरीदे, वह इसे अपने नाम बुक कर ले. अनुपमा का हौसला तब और बढ़ जाता है जब उसे एक फूड कार्निवल के बारे में पता चलता है. उसे यकीन है कि इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेकर वह इतने पैसे कमा लेगी जिससे वह इस घर को खरीद सके. कैफे में दिग्विजय भी उसे एक कीचेन तोहफे में देता है और उसका हौसला बढ़ाते हुए कहता है कि भगवान उसके इस सपने को जरूर पूरा करेंगे.
प्रेम ने ठुकराई राही की गुजारिश
दूसरी तरफ, शाह परिवार में अंश और प्रेरणा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. राही इस शादी में शामिल होना चाहती है और वह अपनी यह इच्छा प्रेम के सामने रखती है. राही कहती है कि वह अंश और प्रेरणा की शादी का हिस्सा बनना चाहती है, लेकिन प्रेम इस बात से साफ इनकार कर देता है. प्रेम का यह फैसला सुनकर राही पूरी तरह टूट जाती है, क्योंकि वह प्रेम पर किसी बात का दबाव भी नहीं बनाना चाहती.
शादी के मंडप में बढ़ता बवाल
इसी बीच, श्रुति लगातार प्रेरणा को ताने मार रही है कि उसने शादी के लिए अंश को क्यों चुना. प्रेरणा भी उसे करारा जवाब देते हुए कहती है कि प्रेम का कैफे छोड़ने के बाद ही उसे जिंदगी का असली मतलब समझ आया है. वहीं, दूसरी तरफ प्रेम खुद प्रेरणा को चेतावनी देता है कि वह अंश से शादी करने से पहले एक बार फिर सोच ले. प्रेम की यह बात सुनकर अंश गुस्से से लाल हो जाता है और वह प्रेम और राही दोनों पर भड़क उठता है.अब देखना यह होगा कि क्या अनुपमा फूड कार्निवल जीतकर अपना सपनों का घर खरीद पाएगी और क्या अंश और प्रेरणा की शादी बिना किसी नए हंगामे के पूरी हो सकेगी.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



