Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री राम मंदिर में कटित चढ़ावे की चोर…और पढ़ें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी कर रही है जांच
Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Live: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की हेराफेरी विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंच रहे हैं. वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन भी करेंगे. जानकारी के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच कर रही SIT से भी चर्चा कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी को लेकर काफी नाराज हैं. यही वजह है कि इस कार्यक्रम के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को दूर रहने के लिए कहा गया है. इससे पहले जब भी मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे हैं, चंपत राय से उनकी मुलाकात जरूर हुई है. उधर गबन की जांच कर रही SIT ने गुरुवार को भी ट्रस्ट के महासचिव समेत कई लोगों से पूछताछ की. इस दौरान यह बात निकलकर सामने आ रही है कि चढ़ावे की नकदी तो चोरी हुई ही है, साथ ही हीरे, सोने और चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ किया गया है. पूछताछ के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी कोई भी जवाब नहीं दे पाए. चौथे दिन SIT ने सुबह 10 बजे से लेकर देर रात तक छानबीन करती रही. सूत्रों के मुताबिक, नकदी के रिकॉर्ड समेत तमाम खामियां SIT को मिली हैं. गुरुवार को SIT ने केरल से अयोध्या पहुंचे ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा से लंबी पूछताछ की. साथ ही ट्रस्ट के चंपत राय से भी पूछताछ की गई. कहा जा रहा है कि अब SIT 2021 से ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीनों की भी पड़ताल शुरू करने जा रही है. दान राशि से खरीदी गई जमीनों के दस्तावेजों को भी खंगाला जाएगा. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स..
कीड़े पड़ेंगे.. राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के सपा सांसद राजीव राय
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में समाजवादी पार्टी के घोसी सांसद राजीव राय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सभी बड़े मंदिरों में आने वाले चंदे की जांच होनी चाहिए. जिन्होंने चंदा चोरी जैसा कृत किया है, भगवान उनको कभी माफ नहीं करेंगे, कीड़े पड़ेंगे. राम मंदिर पर दुकानदार आकर बैठ गए हैं, जिन्होंने आंदोलन किया उनका कोई पता पता नहीं.
जनता ओर मंदिरों को लूटने में भाजपाई जुटे हुए हैं: शिवपाल यादव
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने के मामले में बड़ा बयान दिया है. इटावा में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि चंदा चोरी करने वालों को बड़ी सजा दी जाए. उन्होंने कहा कि भाजपाइयों से बड़ा कोई अधर्मी नहीं होगा, जो भगवान राम के मंदिर से चोरी कर लें. जब इतिहास लिखा जायेगा तो यह चोरी जरूरी लिखी जायेगी. जनता ओर मंदिरों को लूटने में भाजपाई जुटे हुए हैं.
पांचवें दिन भी राम मंदिर परिसर में जांच करेगी SIT
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर के दान पत्र में कथित गबन के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम आज भी राम मंदिर परिसर में जांच करेगी. गुरुवार राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा से घंटों पूछताछ हुई थी. विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव और आरोपियों से भी राम मंदिर परिसर में पूछताछ की गई थी. पूछताछ का दायरा लगातार बढ़ रहा है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. 14 जून को राम जन्मभूमि परिसर पहुंची थी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम. लखनऊ मंडल के कमिश्नर एसआईटी टीम को लीड कर रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 7:30 घंटे अयोध्या और गोंडा जनपद में रहेंगे. सीएम राम मंदिर में कथित दान पात्र में गबन को लेकर काफी नाराज बताए जा रहे हैं. SIT की टीम से मुख्यमंत्री जांच की प्रगति पर कर मंथन सकते हैं.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आप सांसद संजय सिंह ने ठाणे में दी तहरीर
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर के दान पात्र में गबन मामले में राम जन्मभूमि थाने में तहरीर दिया है. तहरीर में चंपत राय व अन्य को लगातार हो रहे ज़मीन घोटालों से लेकर चढ़ावा चोरी के महापाप में संलिप्त बताते हुए एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग की गई. संजय सिंह ने अपनी तहरीर में साल 2021 की अपनी उस तहरीर का भी जिक्र किया है, जो उन्होंने अयोध्या ज़मीन घोटाले के मामले में दी थी. संजय सिंह ने ही इस ज़मीन घोटाले का पर्दाफाश किया था, जिसमें कौड़ियों के भाव में ज़मीनें खरीद कर ट्रस्ट को करोड़ों के भाव में बेच दिया गया. इस मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा से लेकर ऋषिकेश उपाध्याय तक बेहद गंभीर आरोप लगे थे. 2021 में भी जमीन घोटाले मामले में भी SIT की टीम का गठन किया गया था, लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई की बात सामने नहीं आई.
एक बार फिर से संजय सिंह ने किया पहल दिया थाना राम जन्मभूमि में तहरीर।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच CM योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा आज
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी विवाद के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री रुदौली और अयोध्या धाम में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दिगंबर जैन मंदिर और मनीराम दास छावनी का दौरा करेंगे. साथ ही, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव उत्सव में शामिल होंगे. इसके अलावा नगर निगम के वैक्स म्यूजियम का भी लोकार्पण करेंगे.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



