बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है. उनकी फिल्मों में रोमांस और भावनाओं का जो जादू है, वो दर्शकों को हमेशा मंत्रमुग्ध कर देता है. चाहे ‘इश्क विश्क’ की मासूमियत हो या ‘कबीर सिंह’ का जुनून, शाहिद हर किरदार में जान डाल देते हैं. अगर आप उनकी बेहतरीन फिल्मों की तलाश में हैं, तो ये 7 बेस्ट रोमांटिक फिल्में आपकी ओटीटी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
नई दिल्ली. शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीता है. जब बात रोमांस और ड्रामा फिल्मों की आती है, तो उनके खाते में कई ऐसी कल्ट फिल्में हैं, जिन्हें दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं. अगर आप घर बैठे बेहतरीन रोमांटिक फिल्में देखना चाहते हैं, तो हम आपको शाहिद कपूर की 7 बेस्ट मूवीज के बारे में बताते हैं. इनका लुत्फ आप ओटीटी पर उठा सकते हैं.
इश्क विश्क (2003): यह शाहिद कपूर की डेब्यू फिल्म है, जिसने उन्हें रातों-रात नेशनल क्रश बना दिया था. कहानी कॉलेज रोमांस और युवाओं की नासमझी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां राजीव (शाहिद कपूर) कूल दिखने के चक्कर में अपनी सच्ची दोस्त पायल (अमृता राव) के प्यार को नहीं समझ पाता. बाद में उसे अपनी गलती का अहसास होता है. यह एक हल्की-फुल्की और बेहद प्यारी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
दिल मांगे मोर (2004): यह एक अनोखी लव-स्टोरी है, जिसमें निखिल (शाहिद) को एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग लड़कियों से प्यार के अलग मोड़ पर रूबरू होना पड़ता है. निखिल एक सीधा-साधा लड़का है जो अपनी पसंद की लड़की के लिए बड़े शहर आता है. फिल्म का संगीत काफी हिट रहा था और यह दिखाती है कि सच्चा प्यार आखिरकार अपनी मंजिल और सही इंसान को ढूंढ ही लेता है. यह मूवी भी प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
चुप चुप के (2006): प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में जीतू (शाहिद कपूर) आत्महत्या की कोशिश करता है, लेकिन मछुआरों द्वारा बचा लिया जाता है. पैसे चुकाना न पड़े, इसके लिए वह वह गूंगा और बहरा होने का नाटक करता है. इसी बीच उसे श्रुति (करीना कपूर) से प्यार हो जाता है, जो सच में बोल नहीं सकती. राजपाल यादव और परेश रावल की बेहतरीन कॉमेडी के साथ बुनी गई यह एक बेहद खूबसूरत और कल्ट रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इस मूवी का लुत्फ आप प्राइम वीडियो पर उठा सकते हैं.
विवाह (2006): सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म अरेंज मैरिज और भारतीय पारिवारिक मूल्यों को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है. प्रेम (शाहिद) और पूनम (अमृता) की सगाई होती है, लेकिन शादी के ठीक पहले एक हादसे में पूनम गंभीर रूप से जल जाती है. संकट की इस घड़ी में प्रेम का निस्वार्थ प्यार और समर्पण हर किसी का दिल जीत लेता है. यह एक एवरग्रीन फैमिली ड्रामा है, जो प्राइम वीडियो पर मौजूद है.
जब वी मेट (2007): इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी जब वी मेट भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म मानी जाती है. जिंदगी से हताश बिजनेसमैन आदित्य (शाहिद कपूर) की मुलाकात ट्रेन में बेहद चुलबुली और जिंदादिल गीत (करीना कपूर) से होती है. गीत कैसे आदित्य की जिंदगी बदलती है और बाद में कैसे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हैं, यह फिल्म आज भी हर किसी का पसंदीदा है. आप प्राइम वीडियो पर इस मूवी को स्ट्रीम कर सकते हैं.
उड़ता पंजाब (2016): यह कोई प्योर रोमांटिक फिल्म नहीं है, लेकिन इसमें शाहिद कपूर (टॉमी सिंह) और आलिया भट्ट (कुमारी पिंकी) के किरदारों के बीच पनपा गहरा प्यार और एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति कहानी को बेहद भावुक बनाती है. पंजाब के ड्रग संकट पर आधारित इस डार्क क्राइम-ड्रामा में शाहिद ने एक सनकी रॉकस्टार की भूमिका निभाई है. उनके करियर की यह सबसे दमदार परफॉर्मेंस में से एक है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
कबीर सिंह (2019): शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी से सजी यह फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी है. कबीर सिंह (शाहिद कपूर) एक जीनियस सर्जन है, जो अपनी प्रेमिका प्रीति (कियारा कपूर) से अलग होने के बाद खुद को बर्बादी के रास्ते पर ले जाता है. नशे की लत और गुस्से के भंवर में फंसे एक आशिक की इस कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसके गाने आज भी हर टूटे दिल की पसंद हैं. इस मूवी ने 19 अवॉर्ड जीते थे और इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



