Image Slider

24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करने वाला ऊर्जा निगम इस समय अपने ही दावों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। शहर के कई इलाकों में लगातार ट्रिपिंग ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। हर घंटे पांच से सात मिनट के लिए बिजली गुल होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति जोन दो और तीन में है।


शहर के पटेल नगर, कैलाभट्ठा, नंदग्राम, साहिबाबाद, मोहननगर, इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में फॉल्ट के नाम पर कई-कई घंटे बिजली गुल हो जा रही है। लोगों का आरोप है कि इसको लेकर शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन मिलाने पर वह फोन भी नहीं उठा रहे हैं। कैलाभट्ठा निवासी राकेश कुमार का कहना है कि बिजली तो आ रही है, लेकिन वोल्टेज इतना कम है कि पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||