Image Slider

24 applied; orders issued for the registration of 10



गाजियाबाद। जीडीए में एकमुश्त समाधान योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी जीडीए परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए 24 आवेदन आवंटियों ने जमा किए। इसके साथ ही मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में पीएम आवास योजना के तहत 10 आवेदनों पर सुनवाई के बाद रजिस्ट्री के आदेश जारी किए गए। जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से जन साधारण की सहूलियत और लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए 16 से 18 जून तक एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे भी काफी संख्या में पंजीकरण के लिए आवेदक पहुंचे। आवंटियों को एक मुश्त समाधान योजना और मधूबन बापूधाम स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका निस्तारण किया गया। ऑनलाइन माध्यम से कुल 24 नए आवेदन प्राप्त हुए। पूर्व से लंबित व पुराने आवेदनों में 14 आवेदकों को मांगपत्र प्राप्त कराए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए रजिस्ट्री कैंप लगाकर 10 नए प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई उपरांत रजिस्ट्री के आदेश जारी किए गए।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||