Image Slider

होमखेलक्रिकेटT20 WC: हारे हुए मैच में भी पाकिस्तान की फातिमा सना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Last Updated:

Sana Fatima Record: प्रचंड फॉर्म में चल रही पाकिस्तान की महिला कप्तान फातिमा सना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन किया. हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा. फातिमा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय पारी के साथ-साथ गेंदबाजी में 3 विकेट भी हासिल किए.

Zoom

सना फातिमा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है. पहले भारत और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दो हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तानी कैप्टन फातिमा सना कमाल कर रही हैं. यही कारण है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारे मैच में भी उन्होंने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.

दरअसल, फातिमा ने पहले लड़खड़ाती बैटिंग के बीच बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर गेंदबाजी में उन्होंने तीन विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के होश उड़ाए. इस तरह फातिमा पहली ऐसी कप्तान बन गई हैं, जिन्होंने महिला टी20 विश्व कप में अर्धशतक लगाने के साथ-साथ 3 विकेट भी अपने नाम किए हैं.

फिफ्टी और तीन विकेट लेने वाली चौथी खिलाड़ी बनी फातिमा

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा महिला टी20 विश्व कप में अर्धशतक और तीन विकेट चटकाने वाली दुनिया की सिर्फ चौथी खिलाड़ी बनीं है. उनसे पहले ये कारनामा वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज, साउथ अफ्रीका की सुने लूस और भारत की शेफाली वर्मा ने भी किया है. शेफाली वर्मा ने तो टी20 विश्व कप 2026 में ही नीदरलैंड्स के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसके अलावा हेली मैथ्यूज ने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं थी, जबकि सुने लूस ने साल 2020 में थाईलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था.

2 विकेट से हारी पाकिस्तान की टीम

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका ने दो विकेट हराया. मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फातिमा सना की 38 गेंद में नाबाद 55 रनों की पारी से निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 126 रन ही बना पाई. बल्लेबाजी में फातिमा के अलावा पाकिस्तान की ओर से तूबा हस ने 23 रनों का योगदान दिया, जबकि साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में मैरिजैन कैप ने सबसे ज्यादा 2 झटके.

पाकिस्तान के 126 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीकी हालत भी खराब हो गई थी, लेकिन टीम एनेरी डर्कसेन 52 और नादिन डी क्लर्क की 37 रनों की पारी की मदद से टीम ने 16.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए और मैच को जीता. पाकिस्तान की तरफ से गेंदबादी में फातिमा के अलावा सादिया इकबाल और तूबा हसन ने भी दो-दो विकेट लिए.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||