Last Updated:
Vaibhav sooryavanshi fielding: अफगानिस्तान ए के ओपनर बल्लेबाज खालिद तनिवाल को आउट करने के लिए वैभव सूर्यवंशी ने मिडविकेट पर एक हैरतअंगेज कैच लपका. पहले हवा में जंप करके गेंद पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जब गेंद हाथ से लगकर पीछे की ओर जाने लगी तो उस पर पैनी नजर बनाए हुए गेंद को कूदकर लपक किया. वैभव के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने अद्भुत कैच लेकर मचाया तहलका.
नई दिल्ली. श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए के चौथे मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूक गए. हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर ट्रोल करने वालों को इस 15 साल के युवा स्टार ने अपनी जबरदस्त फील्डिंग से मुंहतोड़ दे दिया. अफगानिस्तान ए के खिलाफ टीम के करो या मरो मुकाबले में उन्होंने एक लाजवाब कैच से महफिल लूटी. अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के छठे ओवर में वैभव ने फुर्ती दिखाते हुए सिर के ऊपर से जा रही गेंद को कैच में तब्दील कर हर किसी को हैरान कर दिया. वीडियो देखने के बाद उनकी फिटनस के सोशल मीडिया पर कसीदे पढ़े जा रहे हैं.
— 𝑽𝑨𝑰𝑩𝑯𝑨𝑽 𝑬𝑹𝑨 (@VaibhavEraa) June 17, 2026
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



