Shayama Sheikh: हुनर और पक्के इरादे के आगे हर चुनौती घुटने टेक देती है, इसे साबित कर दिखाया है सहारनपुर की बेटी शायमा शेख ने. फिल्म स्टार आमिर खान के परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, बिना किसी पारिवारिक सपोर्ट और गॉडफादर के उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. 10 साल के कड़े संघर्ष और मेहनत के दम पर बड़े पर्दे से लेकर टीवी सीरियल्स तक का सफर तय करने वाली शायमा अब दूरदर्शन के नए रियलिटी शो ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’ में अपने जलवे बिखेर रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ीं शायमा की यह कहानी सहारनपुर की उन तमाम बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो अपने सपनों को सच करना चाहती हैं.
बिग बॉस जैसा है दूरदर्शन का रियलिटी शो ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’
शायमा शेख ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि दूरदर्शन पर आने वाला ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’ रियलिटी शो जैसा इसका नाम है वैसा ही यह शो है. यह बिग बॉस शो की तरह ही बनाया गया है. इसमें कॉमेडी है, इमोशन है और हम लोगों की जिंदगी से जुड़ी रियलिटी है, जो कि हमें आम जनता से जोड़ती है. शायमा के मुताबिक, उन्हें बचपन से ही मीडिया और ग्लैमर की दुनिया में काम करने का शौक था. उनके करियर की शुरुआत वर्ष 2017 में एक ब्यूटी प्रतियोगिता जीतने के बाद हुई. उनके लिए यह सफर आसान नहीं था. परिवार कोलकाता में रहता था और मुंबई जाकर करियर बनाना एक बड़ी चुनौती थी.
पारिवारिक रिश्तों और संघर्ष पर शायमा शेख का बड़ा बयान
परिवार के लोग शुरू में उनके इस फैसले के पक्ष में नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘मैंने परिवार की बातों का सम्मान किया, लेकिन अपने सपनों को भी नहीं छोड़ा. लगातार मेहनत और धैर्य के दम पर आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं.’ फिल्मी परिवार से संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर शायमा ने कहा कि उनके रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह निखत खान के काफी करीब हैं और परिवार में किसी तरह की नाराजगी नहीं है. धर्म और समाज से जुड़े सवालों पर शायमा ने कहा कि उन्हें लोगों का प्यार और समर्थन मिला है. उनका मानना है कि कला, प्रतिभा और मेहनत किसी सीमा में बंधी नहीं होती. उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, ‘अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे, तो सफलता जरूर मिलती है. जहां इच्छा होती है, वहां रास्ता भी निकल आता है.’
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



