Image Slider

उत्तर भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा 10 से 23 जुलाई तक चलेगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण को जल्द पोर्टल खुलेगा। कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड में होने वाली इस यात्रा के सफल संचालन और व्यवस्थाओं क

.

इस मीटिंग की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं डीसी कुल्लू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। डीसी ने यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस यात्रा में पूरे उत्तर भारत से भगवान भोले के श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं।

एसडीएम निरमंड एवं श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जगदीप सिंह कंवर ने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। मेडिकल, राजस्व, पुलिस, वन एवं बचाव दलों की विशेष तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

बीते साल मानसून की भारी बारिश से टूटा श्रीखंड का रास्ता।

जल शक्ति विभाग को सभी पड़ाव पर पानी का इंतजाम करने के निर्देश

जलशक्ति विभाग को सभी पड़ावों पर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, खंड विकास कार्यालय और वन विभाग को श्रीखंड यात्रा के क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत जल्द पूरी करने को कहा गया है।

एसडीएम कंवर ने यह भी बताया कि मान्यता है कि यात्री श्रीखंड यात्रा में रवाना होने से पहले जाओं में स्थित क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माता चलाशनी के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं। इस परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन साइन बोर्ड और सूचना पट लगाकर यात्रियों को दर्शन के लिए अवगत करवाएगा।

यात्रा से कुछ दिन पहले रास्ते का जायजा लेने श्रीखंड गया गया दल।

यात्रा से कुछ दिन पहले रास्ते का जायजा लेने श्रीखंड गया गया दल।

6 सेक्टरों में यात्रा मार्ग को विभाजित किया

उपाध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड डॉ. जगदीप सिंह कंवर ने जानकारी दी कि इस बार यात्रा को 6 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यात्रा मार्ग बागीपुल जाओं के मध्य सेक्टर मजिस्ट्रेट कैंप तथा सिंहगाड़, थाचडू, कुनशा, भीम डवारी और पार्वती बाग में बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे।

श्रीखंड यात्रा को लेकर आयोजित मीटिंग में श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, ट्रस्ट सदस्य गोविंद प्रसाद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||