मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जनपद वासियों को एक नया तोहफा दिया गया है. इसके बाद शहर में जल्द ही एक नए आधुनिक कन्वेंशन सेंटर पार्क और शॉपिंग कंपलेक्स बनने का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल आजमगढ़ शहर के मध्य में स्थित पुरानी जेल पर लंबे समय से शॉपिंग कंपलेक्स पार्क आदि चीजों के निर्माण की मांग की जा रही थी लेकिन शासन से मंजूरी न मिलने के कारण कोई बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी नतीजतन देखते ही देखे या पुरानी जेल की जगह खंडहर में तब्दील होती जा रही है.
12 एकड़ की भूमि पर कन्वेंशन सेंटर पार्क
वर्तमान में इस जगह को नगर पालिका आजमगढ़ के द्वारा अस्थाई रूप से कचराई इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं बीते दिनों महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के परिसर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पुरानी जेल की 12 एकड़ की भूमि पर कन्वेंशन सेंटर पार्क और शॉपिंग मॉल के निर्माण की घोषणा कर दी गई इसके बाद से इस जगह के सौंदरीकरण करने और शहर वासियों के लिए इस जगह को उपयोगी बनाने का रास्ता साफ हो गया. मुख्यमंत्री के द्वारा आजमगढ़ विकास प्राधिकरण से इस जगह पर निर्माण के लिए का योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है.
इस कार्य के लिए किये गये कई प्रयास
इस परियोजना के बाद आजमगढ़ वासियों को शहर के मध्य में एक बड़ा आधुनिक केंद्र उपलब्ध होगा. इसके अलावा शहर के बीचो-बीच स्थित खुला पार्क और हरे भरे वातावरण वाली जगह मिल सकेगी. वहीं दूसरी ओर शॉपिंग कंपलेक्स के निर्माण होने से जनपद वासियों को एक नया और आधुनिक मार्केट भी मिल सकेगा जिससे स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार की सुविधा भी बढ़ेगी और लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा. बता दें कि कि इस जगह पर कन्वेंशन सेंटर और पार्क के निर्माण के लिए पूर्व में भी लगातार प्रयास किया जा रहे थे. पुरानी जेल पर कन्वेंशन सेंटर आदि का निर्माण हो सके इसके लिए उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान और भाजपा लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा कई बार आगरा भी किया जा चुका था.
इस विषय पर जानकारी देते हुए भाजपा लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह आजमगढ़ जनपद वासियों की बेहद पुरानी मांग थी जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था जनपद के विभिन्न जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी इस मांग को लगातार उठाया जा रहा था इसके इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



