Image Slider

होमखेलक्रिकेट‘श्रीलंका वालों को तमीज सिखाओ…’ वैभव सूर्यवंशी विवाद पर भड़के भारतीय कोच

Last Updated:

sairaj bahutule reacts on vaibhav sooryavanshi fight: भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने वैभव सूर्यवंशी का बचाव करते हुए कहा है कि श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सिखाया जाना चाहिए कि मैदान पर कैसे व्यवहार करना है. बहुतुले का कहना है कि वैभव बहुत शांत स्वभाव के हैं. नहीं पता उसे कैसे उकसाया गया.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को लेकर साईराज बहुतुले ने दिया बयान.

नई दिल्ली. भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले का कहना है कि यह समझना मुश्किल है कि श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की बहस किस वजह से हुई, लेकिन यह युवा बल्लेबाज इस घटना से सीख लेगा और आगे ऐसी घटनाओं से बचेगा. दाम्बुला में त्रिकोणीय सीरीज के मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में भारत की हार के बाद 15 साल के इस खिलाड़ी की तीखी बहस हुई थी, जो लगभग हाथापाई में बदल गई थी.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर बहुतुले ने कहा, ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, लेकिन हमें नहीं पता कि उसे कैसे उकसाया गया क्योंकि मैं उसे जानता हूं और वैभव बहुत शांत स्वभाव का लड़का है. मुझे यकीन है कि वहां अनुभवी कोच हैं जो उसका सही मार्गदर्शन करेंगे.’

श्रीलंका ए टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी की हुई तीखी बहस.

‘श्रीलंका को तमीज सिखाओ’
उन्होंने कहा, ‘श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए कि मैदान पर कैसा व्यवहार करना चाहिए. बहुतुले ने अलग-अलग भारत अंडर-19 टीम और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयु वर्ग के स्तर पर सूर्यवंशी के साथ काम किया है.’

उन्होंने 2025 आईपीएल सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के तौर पर भी काम किया था, जब सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट में डेब्यू किया था. मुंबई के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘वह सीखेगा. वह एक युवा खिलाड़ी है जिस पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की बड़ी जिम्मेदारी है. मुझे यकीन है कि वह इसे दोबारा नहीं करेगा और ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||