हिमाचल की राजधानी शिमला की सड़कों पर ट्रैफिक रेंग-रेंग कर चल रहा है। संजौली से छराबड़ा के बीच आज सुबह ही लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इससे लोकल लोगों के साथ-साथ देशभर से पहाड़ों पर घूमने पहुंच रहे टूरिस्ट भी परेशान हैं। हालात यह हैं कि 10 मिनट के सफर में डेढ़ से दो घंटे का वक्त लग रहा है। इससे लोगों में सरकार और पुलिस के खिलाफ रोष पनप रहा है। पर्यटन सीजन में पुलिस के इंतजाम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शिमला की ढली सब्जी मंडी के पास सुबह 5:30 बजे से ही ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया था, दोपहर 12 बजे तक लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। छराबड़ा से लगी वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें संजौली के नवबहार और भट्टाकुफर तक पहुंच गई। जाम में फंसे लोग क्या बोले चियोग निवासी सुरेश ने बताया कि वह 9 बजे सुबह फागू से चले और 11 बजे ढली मंडी पहुंच पाए। उन्होंने बताया कि छराबड़ा से ढली तक डेढ़ घंटे से भी ज्यादा वक्त लग गया। संजौली-ढली और कुफरी के बीच कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। भेखलटी निवासी साहिल वर्मा ने बताया कि छराबड़ा से ढली पहुंचने में उन्हें एक घंटे से ज्यादा वक्त लगा। उन्होंने बताया कि शिमला में ढली-संजौली सड़क के साथ साथ बाइपास भी पूरी तरह जाम था। उन्होंने एसपी शिमला से ट्रैफिक रेगुलेट करने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती करने की मांग की है। इन वजहों से ट्रैफिक जाम बच्चे, लोकल और टूरिस्ट सब परेशान ट्रैफिक जाम के कारण लोग सुबह के समय बच्चे स्कूल, कामकाजी व नौकरीपेशा लोग दफ्तर और अपने काम पर नहीं पहुंच पाए। इसी तरह, टूरिस्ट को भी घंटों ट्रैफिक जाम में जूझना पड़ा। शिमला के ट्रैफिक जाम के कारण न केवल एनएच-5 पर बल्कि शिमला-करसोग हाईवे पर भी ढली से मशोबरा साइड दो किलोमीटर तक जाम लग गया। मंडी-कुल्लू एनएच पर भी सुबह के वक्त जाम लगा उधर, मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर भी मंगलवार सुबह लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। यहां भी स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, 10 बजे के बाद यहां ट्रैफिक सामान्य हो गया था। शिमला में ट्रैफिक जाम की PHOTOS…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



