Anubhav Sinha on imtiaz ali Film: मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बेहद पसंद आई है. सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए अनुभव ने कहा कि इस फिल्म के हर सीन में अटूट विश्वास झलकता है. दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह और शरवरी स्टारर इस फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने दर्शकों से भी एक खास अपील की है. जानिए उन्होंने अपनी पोस्ट में क्या लिखा.
अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’
इसी बीच फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इम्तियाज अली और उनकी फिल्म की खुलकर सराहना की. साथ ही आज के दौर के सिनेमा और फिल्म निर्माण पर भी अपनी राय रखी.
फैन हुए अनुभव सिन्हा
अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, ”आज के समय में कई कारणों से फिल्म निर्देशकों से उनकी कला की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता छीनती जा रही है. ऐसे दौर में इम्तियाज अली की यह फिल्म उन्हीं विशेषताओं से भरपूर है. इस फिल्म का सबसे बड़ा आधार विश्वास है, जो हर सीन में झलकता है. एक कलाकार का अपने काम और अपनी कहानी पर विश्वास ही उसकी असली पहचान होता है. ”
उन्होंने आगे लिखा, ”यह फिल्म उन धारणाओं को तोड़ती है जो अक्सर यह तय करने की कोशिश करती हैं कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं और उन्हें क्या पसंद आएगा. कई बार व्यापारिक सोच के कारण फिल्मों को एक तय ढांचे में ढालने की कोशिश की जाती है, लेकिन ‘मैं वापस आऊंगा’ उन सीमाओं को तोड़ते हुए अपनी आत्मा और संवेदनाओं के साथ खड़ी नजर आती है. यह फिल्म किसी भेड़-चाल को फॉलो नहीं करती, बल्कि अपनी सच्चाई और भावनाओं के सहारे आगे बढ़ती है. ”
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



