Image Slider

Last Updated:

Zakir Khan On Racism : कॉमेडियन जाकिर खान अपने हंसी-मजाक, शेरो-शायरी के लिए मशहूर हैं, मगर अब उन्होंने हवाई यात्रा के दौरान मिले खराब अनुभव का जिक्र किया. जाकिर खान ने अपने वाकये में एयर होस्टेस और गोरी मैम के बर्ताव का जिक्र किया, जिससे लगता है कि भारतीयों को लेकर तमाम लोग अभी भी पूर्वाग्रह में जी रहे हैं. कॉमेडियन की आपबीती से पता चलता है कि तमाम विदेशी अभी भी भारतीयों को हीन दृष्टि से देखते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जाकिर खान के इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान अक्सर अपनी मजेदार कॉमेडी और यादगार किस्सों-शायरी के चलते सुर्खियों में रहते हैं. वे अपनी जिंदगी के तमाम मजेदार अनुभवों पर बात करते हैं, जिससे लोग खास कनेक्शन अनुभव कर पाते हैं. उन्होंने अब उस हवाई यात्रा का जिक्र किया, जहां एयर होस्टेस और गोरी मैम ने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया, जिससे पता चलता है कि भारतीयों को लेकर तमाम विदेशियों की सोच अभी भी नस्लवादी है. भारतीयों को लेकर उनके कुछ पूर्वाग्रह हैं, जो उनके बर्ताव से जाहिर भी होता है.

कॉमेडियन जाकिर खान के एक वाकये से यह जाहिर भी होता है. उन्होंने एक पॉडकास्ट ‘वाइल्ड ट्रुथ पॉडकास्ट’ में विदेशी महिला और एयर होस्टेस के रंगभेदी बर्ताव का जिक्र किया. वे बोले, ‘अगर आप फर्स्ट क्लास में हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं, तो आपका पहनावा खास किस्म का होगा.जैसे- सिर्फ गोरे लोग ही फर्स्ट क्लास में ट्रेवल करते वक्त सफेद पायजामा में हो सकते हैं. ऐसा मैंने कई दफा अनुभव किया, मगर मैंने कुछ नहीं कहा. इस बार मैं अपना सामान सेट कर रहा था, तो एयर होस्टेस आई और उसने मेरी कलाई मोड़कर देखा कि मैं फर्स्ट क्लास में ट्रेवल कर रहा हूं या नहीं.’

आपत्तिजनक था एयर होस्टेस का बर्ताव
जाकिर खान आगे कहते हैं, ‘मुझे यकीन था कि उनके ऐसे बर्ताव की खास वजह है. उसी फ्लाइट में एक गोरी मैम ट्रेवल कर रही थी. वह भी मुझे रोकने की कोशिश कर रही थी. यह सब एक-साथ हो रहा था. वे गोरी मैम की नकल उतारते हुए कहते हैं, ‘हैलो जेंटलमैन, आप अपना लगेज यहां नहीं रख सकते हैं.’ मैंने कहा कि यह मेरी सीट है. एयर होस्टेस ऐसे बर्ताव कर रही थी मानो वह मेरी सीट नहीं थी.’

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||