सुभासपा प्रमुख और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. ओपी राजभर ने सवाल किया कि क्या भाई अखिलेश यादव जी आपके लोडरों ने राजभरों को खत्म करने का ठाना है क्या..
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का सपा पर हमला.
राजभर समाज के लोगों की हत्या की दी डिटेल
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, ‘बीपी न बढ़ाइएगा, क्योंकि आज जो तथ्य सामने रखूंगा वो आपके पीडीए का असली रंग-रूप सबके सामने खोल के रख देगा. राजभर समाज के लोगों की जो हत्याएं पिछले एक साल में हुई हैं उसमें आपका वाला पीडीए (‘पीट देगा अहिर’ और ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’) ही शामिल रहा है. 26 जनवरी 2025 को श्रावस्ती के पूरेमंशाराम में संजय राजभर की हत्या हुई, उसमें आपका ‘पीट देगा अहिर'(सपाई) शामिल रहा. 16 जनवरी 2026 को जौनपुर के खेतासराय में सुनील राजभर की हत्या हुई, जीशान पर केस दर्ज हुआ, ये भी आपका वाला ‘पीट देगा अल्पसंख्यक'(सपाई) ही निकला.’
’14 को अंकुश की, 28 को बबलू राजभर की हत्या’
इसके अलावा कई और आंकड़े रखते हुए ओपी राजभर ने लिखा, ‘अभी और सुनिए, 14 फरवरी 2026 को महराजगंज के श्यामदेउरवा में 15 साल के अंकुश राजभर की हत्या हुई. पड़ोसी रामनरेश यादव और उसका परिवार शामिल रहा. यहां भी आपका ‘पीट देगा अहिर’ है. 28 मार्च 2026 को बाराबंकी के टिकैतनगर में बबलू राजभर जो बेचारा आइसक्रीम बेचकर अपना परिवार पाल रहा था, उसे शंकर यादव ने बांके से काट डाला. 20 अप्रैल 2026 को देवरिया भटनी में सूरज राजभर को अशोक यादव ने मार डाला. 29 मई 2026 को मऊ के हलधरपुर में राजजन्म राजभर को रामबदन यादव और उसके पांच साथियों ने तब मार दिया जब वह गेहूं पिसवाकर घर जा रहे थे.’
‘आखिर कितना सताएगा आपका वाला पीडीए?’
अंत में ओपी राजभर ने लिखा, ‘आखिर राजभर समाज के लोगों को कितना सताएगा आपका वाला पीडीए? आप अपने मन-मतलब वालों के लिए तो एसी में बैठकर खूब पीसी करते हैं, छाती पीटते हैं. मगर, जैसे ही आपके लोडर अपराध करने में शामिल दिखते हैं, आप के मुंह में दही जम जाता है. और हां…घबड़ाइए मत ! आप और आपके लोडरों का एक-एक कच्चा-चिट्ठा खोलता रहूंगा…यह भी बताउंगा कि आप AC कमरे से बाहर आखिर क्यों नहीं निकलते.’
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



