Image Slider

होमफोटोदेशशादी के चौथे दिन तड़प उठा दूल्हा! दुल्हन चकमा देकर फरार, परिवार भी ‘छू मंतर’

Last Updated:

Looteri Dulhan in Gujarat: गुजरात के महिसागर जिले से शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक किसान परिवार ने अपने बेटे की शादी बड़े अरमानों के साथ कराई, लेकिन शादी के महज चार दिन बाद ही दुल्हन अपने परिवार और बिचौलिए के साथ फरार हो गई. आरोप है कि वडोदरा के एक गिरोह ने पूरी साजिश के तहत फर्जी शादी कराकर किसान परिवार से लाखों रुपए और कीमती गहने ठग लिए. किसान सुरेशभाई पटेल ने अपने बेटे विराट कुमार की शादी के लिए बिचौलिए नटुभाई गोहिल से संपर्क किया था. इसके बाद रेशमा नाम की युवती से शादी कराई गई. शादी में नकद रकम लेने के साथ दुल्हन को लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने भी दिए गए. लेकिन शादी के चार दिन बाद दुल्हन के परिजन उसे रिश्तेदारी में शादी का बहाना बनाकर वडोदरा ले गए और फिर पूरा परिवार गायब हो गया. (सभी फोटो News18 गुजराती)

Fake bride scam, Gujarat marriage fraud, bride absconding case, groom cheated after marriage, Mahisagar crime news, fake marriage gang, wedding fraud India, फर्जी शादी मामला, दुल्हन फरार, गुजरात शादी ठगी, किसान परिवार ठगी, महिसागर न्यूज, शादी के नाम पर धोखा, दूल्हे से ठगी, नकली दुल्हन गैंग,

शादी का घर था, आंगन में खुशियां थीं. किसान सुरेशभाई पटेल को लग रहा था कि बेटे विराट कुमार की जिंदगी अब नई शुरुआत करने जा रही है. गांव के शिव मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से शादी हुई. रिश्तेदार आए, गहने दिए गए और दुल्हन रेशमा को पूरे सम्मान के साथ घर लाया गया. परिवार को क्या पता था कि यह रिश्ता सात जन्मों का नहीं, बल्कि सिर्फ चार दिनों का मेहमान है. शादी के कुछ दिन बाद ही ऐसा खेल हुआ कि पूरा परिवार सदमे में आ गया.

महिसागर जिले के कोठंबा तालुका के खारोल गांव में सामने आया यह मामला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. आरोप है कि वडोदरा के एक गिरोह ने फर्जी शादी का जाल बिछाकर किसान परिवार से लाखों रुपए और कीमती गहने ठग लिए. पीड़ित किसान सुरेशभाई रायजीभाई पटेल ने बताया कि बेटे की शादी के लिए उन्होंने आनंद जिले के अदास गांव के बिचौलिए नटुभाई हिम्मतभाई गोहिल से संपर्क किया था. इसी बिचौलिए ने रेशमा नाम की युवती से रिश्ता तय कराया.

14 अप्रैल को खारोल गांव के पास स्थित शिव मंदिर में विराट कुमार और रेशमा की शादी कराई गई. शादी से पहले और शादी के दिन किसान परिवार से करीब 2 लाख रुपए नकद लिए गए. इतना ही नहीं, दुल्हन के लिए सोने का मंगलसूत्र, बालियां, चुन्नी और चांदी की चीजें समेत कुल 5 लाख 27 हजार रुपए से ज्यादा के गहने तैयार कराए गए. शादी के बाद सबकुछ सामान्य लग रहा था और परिवार को जरा भी शक नहीं हुआ कि उनके साथ इतना बड़ा धोखा होने वाला है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शादी के चौथे दिन अचानक रेशमा के माता-पिता ने कहा कि दभोई में उसके मामा के बेटे की शादी है और उसे वहां जाना होगा. परिवार ने भरोसा किया और दुल्हन को सारे गहनों के साथ भेज दिया. लेकिन इसके बाद कहानी पूरी तरह बदल गई. कुछ घंटों बाद दुल्हन और उसके परिवार के फोन बंद आने लगे. दूल्हा विराट कुमार और उसके पिता लगातार संपर्क करने की कोशिश करते रहे, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया.

जब परेशान परिवार अपनी बहू को लेने वडोदरा पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई. जिस घर में दुल्हन और उसका परिवार रहता था, वहां ताला लटका हुआ था. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि पूरा परिवार घर खाली करके जा चुका है. इतना ही नहीं, शादी कराने वाला बिचौलिया नटुभाई गोहिल भी फोन काटने लगा. तभी किसान परिवार को समझ आया कि उनके साथ सुनियोजित तरीके से ठगी की गई है.

इसके बाद पीड़ित किसान ने कोठंबा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बिचौलिया नटुभाई गोहिल, दुल्हन रेशमाबेन, उसके पिता सुरेशभाई गजेरा और मां विलाशबेन गजेरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. हालांकि गांव में लोग अब भी यही चर्चा कर रहे हैं कि शादी के नाम पर ठगी करने वाला यह गिरोह आखिर कब तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||