Image Slider

होमखेलक्रिकेटटी20 कप्तानी छीनने के बाद अय्यर ने सूर्यकुमार को एक और झटका, बल्ले से बरसे

Last Updated:

भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान बनने के कुछ ही घंटों के बाद सूर्यकुमार यादव के सामने श्रेयर अय्यर ने एक ऐसी पारी खेली जो नए युग की शुरुआत की तरफ इशारा था. उन्होंने सूर्या की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ मुंबई टी 20 लीग में 61 रन की तूफानी पारी खेल डाली. अपनी टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ मैच भी बने.

Zoom

टी20 मुंबई लीग में श्रेयस अय्यर की पारी सूर्यकुमार यादव पर पड़ी भारी

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की जगह चयनकर्ताओं ने श्रेयर अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया. इसके कुछ ही घंटे के बाद इन दोनों मुंबई के खिलाड़ियों का सामना घरेलू लीग के मुकाबले में हुआ. श्रेयर अय्यर ने टी20 मुंबई लीग मैच में सूर्यकुमार यादव की टीम के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली. उनसे ज्यादा रन बनाए और बताया कि वो क्यों कप्तानी के लिए चयनकर्ताओं की पसंद बने. उनको आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया है. सूर्यकुमार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ महीने बाद ही कप्तानी से हटा दिया गया.

टी20 मुंबई लीग में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रायंफ नाइट्स एमएनई ने 8 विकेट पर 147 रन बनाए. इसमें सूर्यकुमार ने महज 24 गेंद में 48 रन बनाए. इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए. जवाब में श्रेयर ने 36 गेंद में 61 रन बनाकर सोबो मुंबई फाल्कन्स को पांच विकेट से जीत दिलाई. श्रेयर ने 5 चौके और 4 छक्के मारे.

कप्तानी से हटाए जाने के कुछ घंटे बाद ही सूर्यकुमार का सामना टी20 मुंबई लीग के एक मैच में नए भारतीय कप्तान श्रेयर अय्यर से हुआ. सूर्यकुमार ने ट्रायंफ नाइट्स एमएनई की कप्तानी कर रहे हैं जबकि श्रेयर सोबो मुंबई फाल्कन्स के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेले. दोनों मुंबई के दिग्गज खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले एक-दूसरे को गले लगाया.

टॉस के वक्त सूर्यकुमार ने अपनी निजी निराशा को किनारे रखते हुए श्रेयर को भारतीय टी20 टीम की कमान संभालने पर बधाई दी. सूर्यकुमार ने कहा, “जैसा आपने कहा, बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन जाहिर तौर पर श्रेयर के लिए बहुत, बहुत, बहुत खुश हूं. उसे भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है. हमने मुंबई में साथ में बहुत क्रिकेट खेली है. सबसे खास बात जो मुझे लगी, वो ये है कि लगातार तीन मुंबई के कप्तान भारत के लिए टी20 में कप्तानी करने जा रहे हैं. मुझे लगता है कि ये बहुत गर्व का पल है और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||