Image Slider

Last Updated:

किसानों पीएम कुसुम योजना का सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है, क्योंकि इसमें सरकार 90% की सब्सिडी दे रही है. मात्र 10% खर्च करने के बाद किसानों को लाखों रुपए का मुनाफा हो रहा है. जिसके तहत सरकार किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए सोलर सबमर्सिबल (सोलर पंप) पर 90% तक की भारी सब्सिडी दी जाती है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कुल लागत का 90% तक अनुदान किसान को देती हैं

ख़बरें फटाफट

सहारनपुर: सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न तरह की योजनाओं को लागू कर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है. लेकिन इक्का-दुक्का किसान ही उन योजनाओं का लाभ उठाने को तैयार थे. लेकिन जैसे ही पेट्रोल, डीजल और बिजली के दाम बढ़ने लगे तो किसानों को इन योजनाओं का फायदा भी समझ आने लगा. लगातार पेट्रोल, डीजल और बिजली के बढ़ते दामों के बीच सरकार की एक योजना इन दिनों परवान चढ़ रही है. जो की सबसे ज्यादा किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है.

पीएम कुसुम योजना का मिल रहा लाभ

किसानों पीएम कुसुम योजना का सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है, क्योंकि इसमें सरकार 90% की सब्सिडी दे रही है. मात्र 10% खर्च करने के बाद किसानों को लाखों रुपए का मुनाफा हो रहा है. जिसके तहत सरकार किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए सोलर सबमर्सिबल (सोलर पंप) पर 90% तक की भारी सब्सिडी दी जाती है. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कुल लागत का 90% तक अनुदान किसान को देती हैं, और किसान को मात्र 10% से 30% तक का खर्च उठाना पड़ता है. सहारनपुर के कुछ किसान इस योजना को पाकर बेहद खुश नजर आ रहे है. जिबकी इस योजना को पाने के लिए किसान को बस ऑनलाइन आवेदन करना होता है और हजारों रुपये में लाखों का फायदा मिल जाता है.

योजना के बारे में यूट्यूब पर देखा

किसान ऋषिपाल ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि इस योजना के बारे में ऑनलाइन यूट्यूब पर देखा था. इसके बाद में इस योजना के बारे में संबंधित विभाग में जाकर मिला. फिर मुझे बताया कि यह सरकार द्वारा चलाई जा रही कुसुम योजना है, जिसमें किसान को 50% से 90% तक सब्सिडी दी जाती है. मैंने इस योजना को पाने के लिए 54800 जमा किए और फिर 90% छूट के साथ मुझे इस योजना का लाभ मिला. फरवरी 2025 में मेरे द्वारा पैसे जमा किए गए थे. फोन नंबर से दिसंबर महीने में यह प्लांट मेरे यहां पर लगाया जा चुका था.

जब से सोलर प्लांट लगा है तब से खेत में अच्छे तरीके से सिंचाई हो रही है किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. जब तक सूरज की तेज धूप रहती है तब तक तेजी से पानी चलता है धीरे-धीरे जैसे-जैसे सूरज की रोशनी कम होती जाती है फ्लो भी कम हो जाता है. लेकिन इसका बहुत ज्यादा बेनिफिट है अगर हर किसान इसको लगाए तो बहुत अच्छा रहेगा. इस प्लांट को लगाने के बाद बिजली के बिल व तेल से पीछा छूट जाता है. जबकी पहले हम इंजन के द्वारा खेत की सच्चाई करते थे उसके बाद फिर बिजली से सिंचाई होने लगी अब सोलर से बहुत अच्छा चल रहा है. जबकि इसको लगवाने के लिए केवल बिजली का बिल देना पड़ता है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||