Image Slider

होमखेलक्रिकेटलॉर्ड बॉबी पर चढ़ा वैभव सूर्यवंशी का नशा, निकले राजस्थान रॉयल्स के जबरा फैन

Last Updated:

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने क्रिकेट कि दुनिया में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा इस उम्र में वो जैसा खेल दिखा रहे हैं. वो हैरान करने वाला है. उन्होंने तो अभी शुरू किया है वो बहुत लंबी दूरी तय करेंगे.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी के जबरा फैन निकले बॉबी देओल

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाका करने वाले वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम में जगह दी है. महज 15 साल की उम्र में वो टी20 टीम का हिस्सा बने. टीम में चुने जाने से पहले ही उनकी चर्चा हर तरफ हो रही थी. युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा का जादू बॉलीवुड के भी सिर चढ़कर बोल रहा है. अभिनेता बॉबी देओल ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें एक दुर्लभ प्रतिभा बताया. उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी की उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि कई प्रतिभाशाली बच्चे कभी अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं पाते.

बॉबी को इस बात का बहुत अफसोस है कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में क्रिस गेल से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. उन्होंने कहा कि जब वो 97 रन पर आउट हो गए थे तो बहुत दुख हुआ. बॉबी देओल ने टाइम्स नाउ के शो में कहा.”मैं हमेशा राजस्थान रॉयल्स और पंजाब को सपोर्ट करता हूं. मेरे लिए राजस्थान रॉयल्स इसलिए खास है क्योंकि मैं शेन वॉर्न का बड़ा फैन था. सूर्यवंशी तो अब शुरू हुआ है.

मैंने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया क्योंकि मुझे शेन वॉर्न पसंद थे. सिर्फ इसलिए नहीं कि उन्होंने पहला आईपीएल जीता, बल्कि सालों से मुझे राजस्थान रॉयल्स के लिए एक अलग लगाव रहा है. पंजाब को भी सपोर्ट करता हूं क्योंकि प्रीति जिंटा मेरी दोस्त हैं. और ये दुख की बात है कि दोनों को चौथे स्थान के लिए क्वालिफाई करने के लिए लड़ना पड़ा,”

इसके बाद उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के उभरने की कहानी पर बात की और यहां तक बताया कि जब यह युवा खिलाड़ी सिर्फ 3 रन से शतक से चूक गया तो वे भावुक हो गए थे. “सूर्यवंशी, क्या कहूं. इतने सारे लोग क्रिकेट में आना चाहते हैं, सोचिए अगर उसे कभी मौका ही नहीं मिलता. बहुत सारे बच्चे अच्छे होते हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिलता. उसने खुद को साबित किया है. उसकी प्रतिभा की कल्पना भी नहीं कर सकते. 97 रन पर आउट होने पर दुख हुआ था लेकिन मतलब मैंने बोला, कोई बात नहीं, तू और भी तेज बनाएगा इससे.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||