Image Slider

होमखेलक्रिकेट3 साल से बाहर बैठे अय्यर को बनाया टी20 कप्तान, सूर्या ने सामने आकर क्या कहा

Last Updated:

चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी. आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम से भी सूर्यकुमार को बाहर रखा गया है. श्रेयस को कप्तानी दिए जाने पर सूर्या ने बधाई दी और कहा कि ये खुशी की बात है कि मुंबई का लगातार तीसरा खिलाड़ी देश के टी20 टीम की कप्तानी करेगा.

Zoom

3 साल से बाहर बैठे अय्यर को बनाया टी20 कप्तान, सूर्या ने सामने आकर क्या कहा

नई दिल्ली. भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को चयनकर्ताओं ने उनको पद से हटा दिया. श्रेयस अय्यर जो 2023 से टी20 टीम से बाहर चल रहे थे उनको कप्तानी दी गई है. सूर्या को इस बात से कोई नाराजगी नहीं है. इसी खिलाड़ी ने अपनी कप्तानी में टीम को 2026 का टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया. खराब फॉर्म की वजह से उनको टीम से बाहर किया गया है. सूर्या ने कप्तानी छिनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत की पिछली तीन टी20 टीमों के कप्तान मुंबई से रहे हैं.

मुंबई टी20 लीग के मैच ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई और सोबो मुंबई फाल्कन्स के बीच टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने श्रेयस को टी20 टीम में शामिल होने और कप्तान बनने पर बधाई दी. सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को कहा, “मैं श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं कि वह भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने हैं. हमने मुंबई में साथ में क्रिकेट खेला है और यह शानदार है कि भारत के पिछले तीन टी20 कप्तान मुंबई से रहे हैं.”

सूर्यकुमार यादव टी20 टीम से बाहर

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय चयन समिति ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम चुनी. टीम मीटिंग में सूर्यकुमार यादव को बाहर करने का बड़ा फैसला लिया गया. यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया, क्योंकि भारत 2028 ओलंपिक और उसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा है. पिछले डेढ़ साल में सूर्यकुमार यादव का फॉर्म चिंता का विषय रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा, जिसके चलते चयनकर्ताओं को बेंच पर बैठे कई खिलाड़ियों को मौका देना पड़ा.

भारत की नई टी20 टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||